[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Weight Loss Tips: सिर्फ 15 दिनों में नजर आएगा फर्क! सुबह की ये आसान आदतें तेजी से घटाएंगी वजन

Weight Loss Tips: सिर्फ 15 दिनों में नजर आएगा फर्क! सुबह की ये आसान आदतें तेजी से घटाएंगी वजन

0
Weight Loss Tips: सिर्फ 15 दिनों में नजर आएगा फर्क! सुबह की ये आसान आदतें तेजी से घटाएंगी वजन
AI generated image

Weight Loss Tips: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होगा एक कॉमन प्रॉब्लम है. दुनिया की एक बड़ी आबादी ऐसी है जो इस समय इस समस्या से जूझ रही है. जब हमारा वजन बढ़ता है तो इसे कम करने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं. कोई जिम जाकर घंटों मेहनत करता है तो कोई अपना पूरा ध्यान डाइटिंग पर रखता है. वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए दवाई का सहारा लेने लगते हैं. ऐसे में आज की यह आर्टिकल इन सभी लोगों के लिए है जिनका वजन काफी बढ़ गया है और वे इसे आसानी से और नेचुरल तरीके से घटाना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी सुबह की आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप महज 15 दिनों में ही अपने बढ़े हुए वजन को कम होता हुआ महसूस कर पाएंगे. तो चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

गुनगुने पानी में मिला दें ये चीजें

अगर आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है या फिर आपके पेट के आसपास चर्बी जम गयी है तो आपको इस उपाय को जरूर अपनाना चाहिए. इसके लिए आपको एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू के रस और शहद को मिलाकर इसका सेवन करना है. ऐसा करने से सिर्फ 15 दिनों में ही आपको अपने शरीर में जिद्दी चर्बी घटती हुई महसूस होती है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में उबले हुए अंडों को क्यों कहा जाता है सुपरफूड? जानें इसके अनगिनत फायदे

गलती से भी स्किप न करें ब्रेकफास्ट

सुबह के नाश्ते को दिन का सबसे जरूरी मील कहा जाता है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको सुबह के नाश्ते को कभी स्किप नहीं करना चाहिए. अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको सुबह ब्रेकफास्ट के समय प्रोटीन से लोडेड चीजों का सेवन करना शुरू करना चाहिए.

धूप में बैठना भी फायदेमंद

आपको शायद मालूम न हो लेकिन आपके बढ़े हुए वजन को कम करने में सूर्य की किरणें भी काफी हद तक मदद कर सकती हैं. जब आप सुबह के समय कुछ देर धूप में बैठते हैं तो इससे आपकी मेटाबोलिज्म फास्ट होता है जिससे बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है.

फिजिकल एक्टिविटी जरूरी

अगर आप सच में चाहते हैं कि आपका बढ़ा हुआ वजन घटे तो हर दिन सुबह कुछ देर फिजिकल एक्टिविटीज जैसे कि योगा, रनिंग, जिम या फिर स्विमिंग को अपने रूटीन में शामिल जरूर करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका शरीर काफी तेजी से कैलरीज को बर्न करता है जिससे आपको बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Kidney Damaging Habits: छोटी लगने वाली ये गलतियां आपकी किडनियों को करती हैं डैमेज, बार-बार दोहराने की न करें भूल

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article Samastipur News:केजीबीवी की बालिकाओं ने सीखेगी कराटे के दांव
Next article एलएलबी सेमेस्टर-4 की परीक्षा में 173 परीक्षार्थी हुए शामिल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel