[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Matar Daliya Recipe: सिर्फ कुछ मिनटों में बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी, डायबिटीज और वेट लॉस के लिए परफेक्ट मील

Matar Daliya Recipe: सिर्फ कुछ मिनटों में बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी, डायबिटीज और वेट लॉस के लिए परफेक्ट मील

0
Matar Daliya Recipe: सिर्फ कुछ मिनटों में बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी, डायबिटीज और वेट लॉस के लिए परफेक्ट मील
मटर दलिया AI generated image

Matar Daliya Recipe: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहते हैं जो न सिर्फ टेस्टी और हेल्दी हों, बल्कि कम समय में भी बनकर तैयार हो जाए. ऐसे में मटर दलिया एक बेहतरीन ऑप्शन के रूप में सामने आती है. यह डिश लाइट और न्यूट्रिशियस होती है, इसलिए इसका सेवन वे लोग भी कर सकते हैं जो वजन घटाना चाहते हैं, जिन्हें डायबिटीज है, या जो डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना कर रहे हैं. बता दें हरे मटर में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन पाया जाता है, जबकि दलिया लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. हरे मटर और दलिया का यह कॉम्बिनेशन शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.

मटर दलिया बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • दलिया – 1 कप
  • हरी मटर – आधा कप फ्रेश या फ्रोजन
  • प्याज – 1 बारीक कटा या ऑप्शनल
  • टमाटर – 1 बारीक कटा
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – 3 से 4 कप

यह भी पढ़ें: Corn Dahi Kebab: कम तेल में बनने वाला सॉफ्ट एंड क्रिस्पी स्नैक, शाम की भूख मिटाने के लिए आज ही ट्राय करें कॉर्न दही कबाब

मटर दलिया बनाने की आसान रेसिपी

  • मटर दलिया बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही या प्रेशर कुकर में दलिया को हल्का सा सूखा भून लें, ताकि उसकी खुशबू अच्छी आ जाए.
  • इसके बाद गैस पर कुकर रखें और उसमें तेल या घी डालें. अब इसमें जीरा डालकर अच्छे से चटकने दें और फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. इसके बाद इसमें टमाटर, हल्दी और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह से पकाएं.
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब उसमें हरी मटर डालें और 2 से 3 मिनट तक इसे चलाते रहें. इसके बाद भुनी हुई दलिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें और 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं. गैस बंद करने के बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.

सर्विंग टिप्स

मटर दलिया को आप दही, हरी चटनी या नींबू का रस डालकर और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. वहीं, अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसमें गाजर, बीन्स या शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Oats Veg Khichdi: 20 मिनट में बनाएं सुपर हेल्दी और टेस्टी ओट्स वेज खिचड़ी, वजन घटाने और डायबिटीज मरीजों के लिए परफेक्ट मील

Previous article नगर पंचायत जानकीनगर में जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान जल्द : एसडीओ
Next article NEET की छात्रा की मौत पर पटना में उबाल! शव लेकर सड़क पर उतरे परिजन, दुष्कर्म के बाद मर्डर का आरोप
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel