[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Viral Video: श्रीलंका में मिली कुंभकर्ण की विशालकाय तलवार, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Viral Video: श्रीलंका में मिली कुंभकर्ण की विशालकाय तलवार, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

0
Viral Video: श्रीलंका में मिली कुंभकर्ण की विशालकाय तलवार, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Viral Video Fact: आये दिन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कई तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं. इनमें से कुछ ऐसे वीडियोज होते है वे हमें हंसाते हैं तो वहीं, कुछ ऐसे वीडियोज होते हैं जो हमें चीजों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक ऐसी ही वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगी है. इस वीडियो में एक विशालकाय तलवार दिखाया गया है जिसके बारे में दावा किआ जा रहा है कि यह और किसी की नहीं बल्कि, रावण के भाई कुंभकर्ण की है. इस वायरल वीडियो में आप पुरातत्वविदों को इस विशालकाय तलवार के चारों तरफ उसे घेरकर खड़े देख सकते हैं. लेकिन क्या यह वाकई में कुंभकर्ण की तलवार है या फिर इसके पीछे जो सच्चाई है वह कुछ और ही है. चलिए जानते हैं.

वायरल वीडियो में क्या है खास?

इस वायरल वीडियो में कुल स्लाइड दिखाए गए हैं. इस वीडियो में आप एक विशालकाय तलवार को जमीन में रखा हुआ देख सकते हैं. जमीन को खोदकर इस तलवार को निकाला गया है. इस वीडियो में ही आप एक सुरंग के अंदरूनी हिस्से को भी देख सकते हैं. इस तलवार के बगल में ही आपको दो लोग भी खड़े दिखाई देंगे जिन्होंने खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टिव गियर भी पहन रखे हैं. इस वीडियो में आप कुछ अन्य लोगों को भी देख सकते हैं जो तलवार के समीप खड़े हैं. ये सभी लोग तलवार के सामने दिखने में काफी छोटे लग रहे हैं.

क्या यह कुंभकर्ण की तलवार है?

जब इस वायरल वीडियो और तस्वीरों की पड़ताल न्यूजचेकर ने की तो इसमें पाया गया कि जितने भी लोग इस तलवार के समीप खड़े हैं उनका चेहरा साफ तौर पर दिखाई भी नहीं दे रहा है. केवल यहीं नहीं इन स्लाइड्स को काफी ज्यादा ब्राइट या फिर चमकदार भी बनाया गया था. जांच से पता चला कि इन तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या फिर एआई इमेजरी की मदद से बनाया गया है.

Previous article Bengal Weather Update : कालीपूजा व दीवाली के दौरान बरसेंगे बदरा या निकलेगी धूप, जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Next article Jigra Worldwide Box Office Collection: फ्लॉप हुई आलिया भट्ट की फिल्म, अब तक कमाए इतने करोड़
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel