[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Viral News: सिक लीव लेने के 10 मिनट बाद आया कार्डियक अरेस्ट, 40 वर्षीय शख्स की दर्दनाक मौत

Viral News: सिक लीव लेने के 10 मिनट बाद आया कार्डियक अरेस्ट, 40 वर्षीय शख्स की दर्दनाक मौत

0
Viral News: सिक लीव लेने के 10 मिनट बाद आया कार्डियक अरेस्ट, 40 वर्षीय शख्स की दर्दनाक मौत
सिक लीव लेने के बाद हुई शक्स की मौत

Viral News:जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, यह कब बदल जाए कहना मुश्किल है. जिस व्यक्ति से कुछ पल पहले बातचीत हुई हो या सुबह मुलाकात हुई हो, वह शाम तक इस दुनिया को अलविदा कह सकता है. जिंदगी इतनी अनिश्चित है कि किसी के साथ रहने या चले जाने की कोई गारंटी नहीं. इसी सच्चाई को दर्शाती एक पोस्ट इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को चौंकाने के साथ भावुक भी कर दिया.

सिर्फ 10 मिनट में मौत, चौंकाने वाली घटना वायरल

इस पोस्ट में एक दिल दहला देने वाली घटना का ज़िक्र है. इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति तब स्तब्ध रह गया जब उसके 40 वर्षीय स्वस्थ सहकर्मी ने सिक लीव के लिए मैसेज भेजने के सिर्फ 10 मिनट बाद ही हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया. केवी अय्यर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना को साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रही है.

पीठ दर्द की वजह से ली सिक लीव

केवी अय्यर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उनके सहकर्मी शंकर ने सुबह 8:37 बजे मैसेज किया – “सर, पीठ में बहुत दर्द है, आज ऑफिस नहीं आ पाऊंगा, कृपया छुट्टी दे दीजिए.” यह मैसेज आम दिनों जैसा ही था, इसलिए अय्यर ने जवाब दिया – “ठीक है, आराम करो.” दिन सामान्य रूप से चलता रहा.

फोन कॉल ने दी मौत की खबर

लेकिन कुछ ही देर बाद ऐसा हुआ जिसने सबको हिला दिया. अय्यर ने आगे लिखा कि सुबह 11 बजे उन्हें एक फोन आया जिसमें बताया गया कि शंकर का निधन हो गया है. यकीन न होने पर उन्होंने एक और सहकर्मी से उसका पता पूछा और जब घर पहुंचे तो देखा कि शंकर अब हमारे बीच नहीं रहे.

40 वर्षीय फिट कर्मचारी की अचानक मौत

अय्यर ने बताया कि शंकर पिछले छह वर्षों से उनकी टीम का हिस्सा थे. 40 साल की उम्र में वह बेहद स्वस्थ और फिट इंसान थे. शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा भी है. उन्होंने कभी शराब या सिगरेट नहीं पी. उन्होंने सुबह 8:37 बजे छुट्टी के लिए मैसेज किया और सिर्फ 10 मिनट बाद, 8:47 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से मौत हो गई.

पीठ दर्द के बाद हुए कार्डियक अरेस्ट के इस मामले ने लोगों को सचेत कर दिया है. इसलिए जरूरी है कि शरीर में दिखने वाले छोटे-छोटे बदलावों पर भी ध्यान दें और बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श लें.

Previous article Chanakya Niti: पति-पत्नी का रिश्ता कैसे रहे मजबूत, आचार्य चाणक्य ने बताए ये राज
Next article Param Sundari Box Office Records: सिद्धार्थ-जान्हवी की ‘परम सुंदरी’ ने रचा इतिहास, 2 हफ्ते में अजय देवगन की फिल्म के लाइफटाइम को दी मात
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel