[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vidur Niti: सफलता खिंची चली आएगी आपकी ओर, बस याद रखें विदुर के उपदेश

Vidur Niti: सफलता खिंची चली आएगी आपकी ओर, बस याद रखें विदुर के उपदेश

0
Vidur Niti: सफलता खिंची चली आएगी आपकी ओर, बस याद रखें विदुर के उपदेश
Vidur Niti

Vidur Niti: महाभारत काल में भीष्म पितामह और धृतराष्ट्र अधिकतर विदुर से सलाह मशवरा लेते थे. इन्हीं उपदेशों का संग्रह विदुर नीति कहलाती है. विदुर के उपदेश इंसान के नीति, धर्म, न्याय, प्रशासन और समाज जैसे जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े थे. विदुर की ये नीतियां इंसान के जीवन के सर्वोत्तम मार्ग का पहचान कराती है. ये बुद्धिमत्ता और अनुभव के आधार पर बताई गई हैं. महात्मा विदुर को हमेशा निष्पक्षता और नीति के अनुसार चलने के लिए जाना जाता था. महाभारत के समय वह नैतिकता के पक्षधर दिखाई देते हैं. इसी वजह से जो भी व्यक्ति महात्मा विदुर की इन नीतियों का अनुसरण करता है उसकी ओर सफलता खुद-ब-खुद चली आती है. दुश्मन भी उसके व्यवहार का कायल हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: इस संसार में दो तरह के मनुष्य स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान पाते हैं, जानिए विदुर नीति में

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: सबसे बड़ा दुख क्या है? सबसे बड़ा सुख क्या है? पढ़िए ऐसे ही कुछ विदुर नीतियां

  • विदुर नीति में कहा गया है कि इंसान के मीठे बोल, बड़े अनमोल होते हैं. जो व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की चाहता है, बिना किसी अवरोध के वह आगे बढ़ना चाहता है, उसे हर इंसान के साथ प्यार के साथ पेश आना चाहिए, क्योंकि मधुर वाणी से इंसान दुश्मन को भी अपना बना सकता है. जो व्यक्ति अपनी वाणी और व्यवहार में सौम्यता रखता है, उसकी सफलता की राह में बाधा कम पैदा होती है.
  • विदुर नीति में बताया गया है जो इंसान कड़ी मेहनत करता है. भाग्य के भरोसे नहीं बैठता है. उस इंसान को मंजिल एक न एक दिन जरूर मिल जाती है. अगर व्यक्ति को जीवन में सफल होना है तो ज्ञान बहुत जरूरी होता है. ज्ञान ही इंसान को सफलता के शीर्ष बिन्दु तक पहुंचाने का काम करता है.
  • महात्मा विदुर कहते हैं कि इंसान को सफलता तभी मिलती है, जब वह एक कार्य योजना के तहत काम करता है. इसलिए इंसान को लक्ष्य पाने के लिए एक कार्य योजना जरूर बनानी चाहिए. बिना कार्य योजना के वह सफलता कभी नहीं हासिल कर पाता है.
  • महात्मा विदुर के अनुसार, अगर कोई इंसान कठिन परिस्थिति में आपकी मदद किया है, तो उसे कभी नहीं भूलना चाहिए. जो इंसान अपने कठिन दौर में साथ देने वाले इंसान को याद रखता है वह हमेशा आगे ही बढ़ता है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel