[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vidur Niti: विदुर नीति से सीखें समझदारी और मूर्खता में फर्क

Vidur Niti: विदुर नीति से सीखें समझदारी और मूर्खता में फर्क

0
Vidur Niti: विदुर नीति से सीखें समझदारी और मूर्खता में फर्क
Vidur Niti

Vidur Niti: महाभारत से कई बातों को सीखने को मिलता है और इसके पात्रों से आप जीवन जीने के गुण सीख सकते हैं. इन्हीं पात्रों में से एक पात्र है महात्मा विदुर जिन्हें एक विद्वान और ज्ञानी के रूप में लोग आज भी याद करते हैं. वे धर्म, नीति और राजनीति के महान जानकार थे. इन विषयों के ऊपर उनके विचार विदुर नीति से जानने को मिलते हैं. उनकी ये नीतियां जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं. विदुर नीति में मूर्ख व्यक्ति की पहचान करने के बारे में बताया गया है. तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से. 

मूर्ख व्यक्ति की पहचान 

अनाहूतः प्रविशति अपृष्टो बहु भाषते

अविश्वस्ते विश्वसिति मूढचेता नराधमः । ।

इस श्लोक के अनुसार, मूर्ख व्यक्ति बिना बुलाए ही किसी जगह पर चला जाता है या बिना अनुमति के चला जाता है. जो व्यक्ति बिना जरूरत या बिना किसी के पूछे ही बहुत ज्यादा बोलता है, उसे भी विदुर नीति में मूर्ख बताया गया है. बिना सोचे समझे बोलना दूसरों के लिए भी दिक्कत का कारण बन जाता है. विदुर नीति के मुताबिक जो व्यक्ति धोखा देने वाले या अविश्वसनीय लोगों पर बार-बार भरोसा करता है. ऐसा व्यक्ति मूर्खता का ही परिचय देता है. 

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: अगर बनना है श्रेष्ठ व्यक्ति, तो अपनाएं ये अहम गुण

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: क्या चाहते हैं सबके के दिल में जगह? अपनाएं महात्मा विदुर के ये अमूल्य मंत्र

परं क्षिपति दोषेण वर्तमान: स्वयं तथा। 

यश्च क्रुध्यत्यनीशान: स च मूढतमो नर: ।।

विदुर नीति के इस श्लोक में भी मूर्ख व्यक्ति के बारे में बताया गया है. इस श्लोक के अनुसार, जो व्यक्ति दोषी होकर भी दूसरों पर दोष डालता है और असमर्थ होते हुए भी गुस्सा करता है. ऐसा व्यक्ति मूर्ख होता है. विदुर नीति के मुताबिक, महामूर्ख व्यक्ति जानते हुए भी अपनी गलती के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराता है. जो व्यक्ति अपने पर गुस्से को काबू में नहीं रख सकता और बिना कारण या बात-बात पर गुस्सा हो जाता है. ऐसा व्यक्ति भी अज्ञानी होता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: मुसीबतों में टिके रहना ही है विजयी व्यक्ति की निशानी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Atri Vidhan Sabha: अतरी विधानसभा में राजद कार्यकर्ता ने लगाये विवादित नारे, विधायक ने किया बयान से किनारा
Next article ‘6 मिनट बाकी थे और हम बेताबी से…’ गिल और क्रॉली के विवाद पर केएल राहुल ने किया खुलासा
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel