[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vidur Niti: गलत शुरुआत से बचना है तो काम के पहले अपनाएं ये बातें, अपनाएं महात्मा विदुर की ये सीख

Vidur Niti: गलत शुरुआत से बचना है तो काम के पहले अपनाएं ये बातें, अपनाएं महात्मा विदुर की ये सीख

0
Vidur Niti: गलत शुरुआत से बचना है तो काम के पहले अपनाएं ये बातें, अपनाएं महात्मा विदुर की ये सीख
vidur niti ( AI Image)

Vidur Niti: किसी भी व्यक्ति के लिए सफलता बहुत मायने रखती है. सफल होने के लिए व्यक्ति बहुत मेहनत करता है. लेकिन, कई बार मेहनत करने के बाद भी मन मुताबिक फल नहीं मिल पाता है या जितनी उन्नति के बारे में सोच कर रखता उतनी उन्नति नहीं कर पाता है. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे सही से चीजों के बारे में नहीं सोचना. किसी भी काम को करने से पहले कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए इस बारे में आप विदुर नीति के माध्यम से जान सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं महात्मा विदुर ने इस बारे में क्या बताया है.

इन बातों का रखें ध्यान

विदुर नीति के दूसरे अध्याय के श्लोक में कहा गया है, 

अनुबन्धं च सम्प्रेक्ष्य विपाकं चैव कर्मणाम् ।

उत्थानमात्मनश्चैव धीरः कुर्वीत वा न वा । । 

  • इस श्लोक के अनुसार, व्यक्ति के लिए सही है कि काम के उद्देश्य, मिलने वाला फल और अपनी उन्नति के बारे में सोच विचार करना चाहिए. इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए सोचना चाहिए कि काम को शुरू को करे या नहीं करे. 
  • विदुर नीति का ये श्लोक किसी की काम की शुरुआत को लेकर सोचना जरूरी है इस बारे में सीख देता है. अक्सर लोग किसी काम को जल्दबाजी में शुरू कर देते हैं बिना इस बात का ख्याल करे कि आगे इससे कोई लाभ होगा या नहीं. इसलिए ये जरूरी है कि व्यक्ति को अपनी तरक्की को देखकर ये तय कर लेना चाहिए कि काम की शुरुआत करे या न करे. 

किन्नु मे स्यादिदं कृत्वा किन्नु मे स्यादकुर्वतः।

इति कर्माणि संचिन्त्य कुर्याद् वा पुरुषो न वा । । 

  • इस श्लोक के अनुसार, व्यक्ति को काम शुरू करने से पहले ये विचार करना चाहिए कि इस काम को करने से क्या लाभ होगा और नहीं करने से क्या नुकसान होगा. सब चीजों को सोचने के बाद व्यक्ति उस काम को करे या न करे. 
  • जिंदगी में जब फैसला लेने का समय आता है तब आप मिलने वाले फायदे और नुकसान के बारे में सोचें तभी उस काम को करें.  

यह भी पढ़ें-  Vidur Niti: कब होती है सच्चे रिश्ते और असली चरित्र की पहचान? विदुर नीति में है इस बात का जवाब

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: जल्दबाजी नहीं, समझदारी है जरूरी, महात्मा विदुर के विचार जो जीवन को बनाएंगे आसान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है

Previous article IIT से BDes कोर्स करने का मौका, UCEED, CEED की आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें एग्जाम डेट
Next article 10 Lines on Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025: शास्त्री जयंती पर 10 लाइन, ऐसे तैयार करें भाषण
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel