[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vidur Niti: घर में हमेशा रखनी चाहिए आईना समेत ये चीज़े, तभी बनेगा सुख और समृद्धि का योग – विदुर नीति

Vidur Niti: घर में हमेशा रखनी चाहिए आईना समेत ये चीज़े, तभी बनेगा सुख और समृद्धि का योग – विदुर नीति

0
Vidur Niti: घर में हमेशा रखनी चाहिए आईना समेत ये चीज़े, तभी बनेगा सुख और समृद्धि का योग – विदुर नीति

Vidur Niti:  महाभारत में विदुर नीति का विशेष स्थान है. महात्मा विदुर ने जीवन को सफल और सुखी बनाने के अनेक सूत्र बताए हैं. इनका पालन करने से व्यक्ति न केवल कठिनाइयों से बच सकता है बल्कि घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि भी आती है. विदुर नीति के अनुसार, कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जो घर में हमेशा मौजूद रहनी चाहिए. इनसे न केवल अतिथियों का सत्कार होता है बल्कि ये घर में शुभता और सौभाग्य भी लाती हैं.

श्लोक: विदुर नीति

अजोक्षा चन्दनं वीणा आदर्शो मधुसर्पिषी।
विषमौदुम्बरं शङ्खः स्वर्णभोज्यं रौचना।। १०।।
गृहे स्थाप्यितव्यानि धन्यानि मनुरब्रवीत्।
देवब्राह्मणपूजार्थं मति शीला न च भारत।। ११।।

श्लोक का अर्थ

विदुर कहते हैं कि –
घर में बकरी, बैल, चंदन, वीणा, दर्पण, मधु, घी, जल, तांबे के बर्तन, शंख, शालग्राम और गोरोचन जैसी वस्तुएं हमेशा रहनी चाहिए. इनका महत्व न केवल धार्मिक दृष्टि से है बल्कि ये अतिथियों, ब्राह्मणों और देवताओं की पूजा के लिए भी उपयोगी मानी गई हैं.

Vidur Niti: घर में क्यों होनी चाहिए ये चीजें

Vidur Niti
Vidur niti
  1. बकरी और बैल – खेती और जीवन-यापन के साधन होने के साथ- साथ समृद्धि का प्रतीक भी माने जाते है. इन्हें घर में रखना अन्न-धान्य की वृद्धि और सम्पन्नता का सूचक माना गया है.
  2. चंदन – पूजा-पाठ में और घर को सुगंधित बनाने में उपयोगी चंदन की खुशबू नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर वातावरण को पवित्र बनाती है.
  3. वीणा – कला, संगीत और ज्ञान का प्रतीक वीणा को घर में रखने से विद्या और रचनात्मकता में वृद्धि होती है तथा सरस्वती मां की कृपा प्राप्त होती है.
  4. दर्पण (आईना) – शुद्धता और आत्मावलोकन का साधन. यह घर में प्रकाश को परावर्तित कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.
  5. मधु और घी – देवताओं को अर्पण करने के साथ ही स्वास्थ्य और पवित्रता का प्रतीक. इनका सेवन भी शरीर को निरोग और बलवान बनाने में सहायक है.
  6. जल और तांबे के बर्तन – अतिथि सत्कार और धार्मिक अनुष्ठान में आवश्यक होते है. तांबे के बर्तन से जल पीना आयु और स्वास्थ्य को भी लाभ देता है.
  7. शंख – को पूजन और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ माना गया है. शंखनाद से वातावरण में शुद्धि होती है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं.
  8. शालग्राम – भगवान विष्णु का स्वरूप (जीवाश्म पत्थर) इसे घर में रखने से लक्ष्मी कृपा बनी रहती है. यह घर के लोगों के लिए सुख-समृद्धि और धार्मिक आस्था का प्रतीक है.
  9. गोरोचन – धार्मिक अनुष्ठानों और तिलक में उपयोगी. इसे घर में रखने से मंगल कार्यों की सिद्धि होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं.

विदुर नीति सिर्फ राजनीति और जीवन-दर्शन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे घर-परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए भी राह दिखाती है. अगर घर में ये चीज़ें हमेशा मौजूद रहें तो देवताओं और अतिथियों का सम्मान होगा और साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि भी बनी रहेगी.

Also Read: Vidur Niti: उधार लेने से पहले सावधान! इनसे लिया पैसा बन सकता है अभिशाप

Also Read: Vidur Niti: रोज नहाने से मिलते हैं ये 10 गजब के फायदे, सुंदर स्त्री भी है इसमें शामिल

Also Read: Vidur Niti: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं ये 7 आदतें – क्या आपमें है ये आदतें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel