[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vidur Niti: सुखी जीवन के ये हैं 5 रहस्य, जो बदल देंगी आपकी जिंदगी

Vidur Niti: सुखी जीवन के ये हैं 5 रहस्य, जो बदल देंगी आपकी जिंदगी

0
Vidur Niti: सुखी जीवन के ये हैं 5 रहस्य, जो बदल देंगी आपकी जिंदगी
Vidur Niti

Vidur Niti: महाभारत काल में महात्मा विदुर का नाम नीति, धर्म और सच्चाई के प्रतीक के रूप में लिया जाता है. वे हस्तिनापुर के महामंत्री थे और अपनी धर्मनिष्ठा व गहन विचारों के लिए हर युग में सम्मानित माने गए. विदुर ने बार-बार धृतराष्ट्र को न्याय और धर्म का मार्ग अपनाने की सलाह दी, लेकिन मोह और आसक्ति के कारण धृतराष्ट्र उनकी बात नहीं मान सके. उनके उपदेश केवल महाभारत काल तक सीमित नहीं रहे, बल्कि आज भी जीवन को सही दिशा देने वाले आदर्श सूत्र माने जाते हैं. विदुर नीति का पालन करने वाला व्यक्ति सफलता, शांति और सम्मान अर्जित करता है और उसका जीवन संतुलित बनता है. महात्मा विदुर ने मानव जीवन के कुछ सुखों के बारे में बताया था, जिसे हर व्यक्ति को जरूर जाना चाहिए.

  • विदुर नीति ने बताया गया है कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा सुख है. विदुर का कहना था कि निरोगी शरीर सबसे बड़ी संपत्ति है. अगर शरीर स्वस्थ है तो व्यक्ति हर कार्य कर सकता है, लेकिन बीमार शरीर किसी भी सुख का आनंद नहीं ले सकता है. इसलिए स्वास्थ्य को जीवन का प्रथम सुख माना गया है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: अपने भी इन लोगों को छोड़ देते हैं साथ, संकटों से भरा होता है जीवन

  • विदुर नीति के अनुसार, कर्जमुक्त जीवन भी सबसे बड़ा सुख है. विदुर कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर किसी प्रकार का ऋण नहीं है, वही वास्तविक सुख का अनुभव करता है. ऋण जीवन को बोझिल बना देता है, जबकि कर्ज से मुक्ति स्वतंत्रता और संतोष प्रदान करती है.
  • विदुर ने बताया कि स्वदेश में रहना भी एक सुख है. अपने ही देश में रहना और अपनी संस्कृति से जुड़ा होना मनुष्य के लिए सबसे बड़ा संतोष है. परदेश का जीवन असुविधा और कठिनाइयों से भरा होता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: सुख के बावजूद दुख में जीवन जीते हैं ऐसे लोग

  • महात्मा विदुर ने बताया कि सज्जनों का साथ रखना भी एक सुख है. उनके मुताबिक, जो व्यक्ति अच्छे और सद्गुणी लोगों के साथ रहता है, उसे सही दिशा, उत्तम विचार और सच्चा ज्ञान प्राप्त होता है. सज्जनों की संगति जीवन को श्रेष्ठ बनाती है.
  • विदुर नीति में स्पष्ट किया गया कि निर्भय होकर जीवन जीना भी सबसे बड़ा सुख है. विदुर कहते हैं कि निडर व्यक्ति का आत्मबल और आत्मविश्वास मजबूत होता है. डर जीवन को सीमित कर देता है, जबकि निर्भयता विजय और प्रगति का मार्ग खोल देती है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: चुनाव से जीवन तक हर जंग में मिलेगी जीत, बस याद रखें विदुर की ये नीतियां

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel