[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सर्दियों की ठंड में सेहत का सुपरहीरो है वेजिटेबल टोस्ट सैंडविच, खा लिये तो दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक

सर्दियों की ठंड में सेहत का सुपरहीरो है वेजिटेबल टोस्ट सैंडविच, खा लिये तो दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक

0
सर्दियों की ठंड में सेहत का सुपरहीरो है वेजिटेबल टोस्ट सैंडविच, खा लिये तो दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक
प्लेट में मौजूद वेजिटेबल टोस्ट सैंडविच, Pic Credit- Chatgpt

Vegetable Toast Sandwich: सर्दियों के मौसम में सुबह का हेल्दी नाश्ता करना जरूरी हो जाता है. क्योंकि ठंडी हवाओं और कम धूप के कारण शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और गर्मी की आवश्यकता होती है. इसके अलावा हम सब जानते हैं कि इस मौसम में वायरल सर्दी, जुकाम होना आम बात है. इसलिए उस डिशेज को अपने ब्रेकफास्ट ऑप्शन में रखना जरूरी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करें. लेकिन दिक्कत ये भी है कि हम सब लोग सर्दियों में एक ही तरह का नाश्ता करके बोर हो जाते हैं. ऐसे हम नये ऑप्शन की तलाश करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो Vegetable Toast Sandwich आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. क्योंकि यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पोषण से भी भरपूर है. आइए जानते हैं घर पर इसे बनाने का आसान तरीका.

क्या है खासियत है वेजिटेबल टोस्ट सैंडविच

वेजिटेबल टोस्ट सैंडविच में सॉफ्ट ब्रेड को पहले टोस्ट किया जाता है और फिर उसमें हल्की मसालेदार या भुनी हुई सब्जियां, पनीर, चीज से भरा जाता है. इसका क्रिस्पी टेक्सचर और गर्म स्वाद इसे सर्दियों के लिए परफेक्ट बनाता है.

Also Read: Til Recipe Ideas: ठंड के मौसम में तिल से बनाएं ये मजेदार डिशेज, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

वेजिटेबल टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, मटर, पालक)
  • 2 बड़े चम्मच चीज (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच बटर या ऑलिव ऑयल
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर (वैकल्पिक)
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया सजाने के लिए

वेजिटेबल टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि

  • सबसे पहले तवा या सैंडविच मेकर पर ब्रेड स्लाइस को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक टोस्ट करें.
  • अब कटी हुई सब्जियों को हल्का सा बटर/ऑयल में 2–3 मिनट भूनें. इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च और हल्दी डालें.
  • टोस्टेड ब्रेड स्लाइस पर चीज डालें और ऊपर से भुनी हुई सब्जियां फैला दें.
  • फिर दूसरी टोस्टेड ब्रेड स्लाइस से ढक दें और हल्का सा दबाकर प्रेस कर दें
  • ऊपर से हरा धनिया छिड़क दें, इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है. अब गरम-गरम सैंडविच तैयार हो चुका है, इसे आप हरी चटनी या टोमैटो कैचअप के साथ शेयर कर सकते हैं.

Also Read: Star Fruit Murabba Recipe: बिना प्रिजर्वेटिव घर पर बनाएं कमरख का खट्टा-मीठा मुरब्बा, स्वाद और सेहत दोनों में नंबर-1

Previous article भैरोपुर गांव में 24 हरिनाम संकीर्तन 23 से
Next article गन्ना मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान! अब बिहार में शुरू होगी बंद पड़ी चीनी मिल, सरकार ने बनाई कमेटी 
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel