[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vegetable Pulao Recipe: मिनटों में कुकर में आसानी से बनाएं वेजिटेबल पुलाव, जानें विधि  

Vegetable Pulao Recipe: मिनटों में कुकर में आसानी से बनाएं वेजिटेबल पुलाव, जानें विधि  

0
Vegetable Pulao Recipe: मिनटों में कुकर में आसानी से बनाएं वेजिटेबल पुलाव, जानें विधि  
vegetable pulao (ai image)

Vegetable Pulao Recipe: जब कभी खाने में कुछ हल्का, फटाफट बनने वाला और स्वाद से भरपूर चाहिए होता है, तो सबसे पहला ख्याल वेजिटेबल पुलाव का ही आता है. इसकी  चावल और ताजी सब्जियों की खुशबू जब मसालों के साथ मिलती है, तो इसका हर निवाला बहुत टेस्टी लगता है. ये एक ऐसा व्यंजन है जो ना सिर्फ पेट भरता है, बल्कि दिल को भी खुश करता है. बच्चे हों या बड़े सब्जियों के साथ बना ये पौष्टिक और स्वादिष्ट पुलाव सभी को पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं इस लेख में पुलाव बनाने के बारे में विस्तार से. 

पुलाव बनाने के लिए सामग्री 

  • बासमती चावल -1 कप
  • गाजर, बीन्स, मटर, फूलगोभी – 1 कप (कटी हुई)
  • प्याज – 1 (पतला कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • तेज पत्ता – 1
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • लौंग – 2-3
  • हरी इलायची – 2
  • जीरा – 1 चम्मच
  • गरम मसाला, हल्दी – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 2 चम्मच
  • पानी – 2 कप
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

यह भी पढ़ें: Aloo Chaat: बारिश हो या शाम की भूख, घर पर आसानी से बनाएं चटपटी आलू चाट

पुलाव बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें, फिर इसे छानकर अलग रख दें. 
  • अब एक एक कुकर में तेल या घी गरम करें, फिर उसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर अच्छे से भूनें. 
  • अब इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और अच्छे से सारी चीजों को पकाएं. 
  • अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं, फिर सारी कटी हुई सब्जियां, हल्दी पाउडर, नमक और गरम मसाला अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच में भूनें. 
  • अब इस मिश्रण में चावल और पानी डालकर नमक मिलाएं, फिर कुकर में 1 सीटी चावल पकने तक पकाएं. 
  • तैयार हुए वेजिटेबल पुलाव को दही, बूंदी का रायता, पापड़ या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा 

यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel