[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vegetable Cheese Cheela Recipe: हेल्दी और टेस्टी भी, ये है वेजिटेबल चीज चीला की जादुई रेसिपी

Vegetable Cheese Cheela Recipe: हेल्दी और टेस्टी भी, ये है वेजिटेबल चीज चीला की जादुई रेसिपी

0
Vegetable Cheese Cheela Recipe: हेल्दी और टेस्टी भी, ये है वेजिटेबल चीज चीला की जादुई रेसिपी
Healthy Salad Cheela Recipe

Vegetable Cheese Cheela Recipe: सुबह की जल्दी हो या कुछ हेल्दी खाने का मन हो. वेजिटेबल चीज चीला हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट है.यह रेसिपी स्वाद, सेहत और रंगबिरंगे सब्जियों का ऐसा मेल है जो न सिर्फ पेट भरता है बल्कि आपके खाने का टेस्ट भी बदल सकता है. बेसन की नरमी और हेल्दी सब्जियों का स्वाद इसे एक सुपरफूड स्नैक बना देता है.तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये आसान और झटपट तैयार होने वाला वेजिटेबल चीज चीला को.

सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • गाजर (कद्दूकस की हुई) – 2 बड़े चम्मच
  • शिमला मिर्च (बारीक कटी) – 2 बड़े चम्मच
  • प्याज़ (बारीक कटा) – 1 छोटा
  • टमाटर (बीज निकालकर बारीक कटा) – 1 छोटा
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी, वैकल्पिक)
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
  • चीज़ (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • पानी – बैटर बनाने के लिए
  • तेल – सेंकने के लिए

बनाने की विधि

  • बैटर तैयार करें: एक बड़े बर्तन में बेसन लें उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिक्स करें. गाठें न रहें इसका ध्यान रखें. बैटर ना ज्यादा पतला हो ना ज्यादा गाढ़ा हो.
  • सब्जियां मिलाएं: अब इस बैटर में गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. फिर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
  • तवा गरम करें: गैस पर नॉन-स्टिक तवा रखें और हल्का सा तेल लगाकर गरम करें.
  • चीला बनाएं: तवे पर एक करछी बैटर डालें और चम्मच से गोल आकार में फैला दें.
  • चीज डालें: ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज छिड़कें. किनारों पर थोड़ा तेल डालें और धीमी आंच पर सेंकें.
  • पलटकर पकाएं: जब नीचे की साइड सुनहरी हो जाए तो चीले को पलट दें और दूसरी तरफ से भी 1 से 2 मिनट सेक लें.
  • तैयार है आपका टेस्टी चीला: इसे गरमा-गरम हरी चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ परोसें.

Also Read: Instant Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनाएं करारी और रसीली जलेबियां,सिर्फ 10 मिनट में

Also Read : Kesari Sooji Halwa Recipe:घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा केसरी सूजी हलवा, सीक्रेट टिप्स के साथ

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel