[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ठंड में भारी खाना नहीं चाहते आप? डिनर में बनाएं ये वेज दलिया खिचड़ी, स्वाद और सेहत दोनों में नंबर-1

ठंड में भारी खाना नहीं चाहते आप? डिनर में बनाएं ये वेज दलिया खिचड़ी, स्वाद और सेहत दोनों में नंबर-1

0
ठंड में भारी खाना नहीं चाहते आप? डिनर में बनाएं ये वेज दलिया खिचड़ी, स्वाद और सेहत दोनों में नंबर-1
वेज दलिया खिचड़ी, Pic Credit- Chatgpt

Veg Daliya Khichdi: हर दिन डिनर में एक तरह का खाना किसी को पसंद नहीं रहता है. लोग हर दिन अलग अलग तरह की डिश खाना चाहते हैं. खासकर सर्दियों में तो ज्यादातर लोग ऐसा खाना चाहते हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखें. साथ ही टेस्टी होने के अलावा हल्की भी रहे. अगर आप भी इस तरह का डिश चाहते हैं तो आपके लिए वेज दलिया खिचड़ी एक शानदार ऑप्शन होगा. क्योंकि यह स्वादिष्ट होने की साथ साथ हल्का और पौष्टिक भी है. आइये जानते हैं इसे हम आसानी से कैसे घर पर आसानी से बना सकते हैं.

वेज दलिया खिचड़ी बनाने की सामग्री

  • टूटे हुए गेहूं का दलिया- 1 कप
  • मूंग दाल- आधा कप
  • गाजर- 1 (बारीक कटी)
  • मटर- आधा कप
  • बींस- आधा कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस)
  • लहसुन- 3-4 कलियां
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • घी- 1 से 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

Also Read: Roti Sandwich Recipe: रात की बची रोटियों से मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी सैंडविच, एक बार खाया तो रोज बनाने का करेगा मन

वेज दलिया खिचड़ी बनाने का सही तरीका

  • सबसे पहले दलिया और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें. अब कुकर में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें.
  • जब जीरा हल्का सा भून जाए तो उसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • अब इसमें सारी कटी हुई सब्जियां डालें और 2–3 मिनट तक चलाएं. इसके बाद हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके भीगा हुआ दलिया और दाल डालें. इसके बाद फिर इसे एक मिनट तक भूनते रहे.
  • जब सारा कुछ अच्छे से भून जाए तो इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. 3-4 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. लीजिये आपका गरमागरम वेज दलिया खिचड़ी तैयार है. आप चाहे तो ऊपर से इसमें और थोड़ा देसी घी डाल दें जिससे स्वाद और बढ़ जाएगा

सर्दियों में डिनर के लिए क्यों बेस्ट है वेज दलिया खिचड़ी?

  • यह पेट के लिए हल्की होने के साथ साथ आपके शरीर को अंदर से भी गर्म रखेगी
  • फाइबर और प्रोटीन से भरपूर जरूर है, लेकिन वजन बढ़ने देता है. साओथ ही यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित है.

Also Read: Mooli Pyaaz Paratha Recipe: बिल्कुल मां के हाथों जैसा स्वाद देगा मूली-प्याज का ये पराठा, सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाश्ता

Previous article फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनाने के लिए लगा शिविर
Next article Shreyas Iyer को BCCI से मिला मेडिकल क्लियरेंस, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में गरजेगा बल्ला
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel