[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Veg Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में ट्राई करना है टेस्टी स्नैक्स, तो बनाएं वेज कटलेट

Veg Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में ट्राई करना है टेस्टी स्नैक्स, तो बनाएं वेज कटलेट

0
Veg Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में ट्राई करना है टेस्टी स्नैक्स, तो बनाएं वेज कटलेट
veg cutlet recipe ( AI Image)

Veg Cutlet Recipe: शाम के वक्त में गरमा गरम चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने का मन करता है तो लोग अक्सर मार्केट से स्नैक्स खरीद कर लाते हैं. आप घर पर ही आसानी से चाय के साथ वेज कटलेट बना सकते हैं. इसका स्वाद लाजवाब होता है जो बच्चों को भी पसंद आएगा. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं वेज कटलेट बनाने की रेसिपी.

वेज कटलेट के लिए सामग्री 

  • आलू- 3-4 
  • गाजर- 1
  • मटर- आधा कप उबली हुई
  • जीरा- एक छोटा चम्मच
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च- 1-2 
  • अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- 2 चम्मच कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • मैदा या कॉर्नफ्लोर- 2-3 चम्मच
  • तेल- फ्राई करने के लिए

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

वेज कटलेट को कैसे करें तैयार? 

  • वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को उबाल लें. उबले हुए आलू को मैश कर लें. अब आप गाजर को कद्दूकस कर लें. एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल डालें. आप इसमें जीरा, हरी मिर्च, और अदरक पेस्ट को डालें. इसे कुछ देर तक पका लें. अब आप इसमें उबली हुई मटर, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, कद्दूकस किया हुआ गाजर को डालकर पका लें. अब उबले आलू, नमक, गरम मसाला और काली मिर्च को डाल दें. कुछ देर तक पका लें. अब हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसे ठंडा होने दें.
  • अब तैयार किए हुए मिश्रण से आप छोटी-छोटी लोई बनाएं और उन्हें गोल टिक्की के शेप में तैयार कर लें. अब आप एक कटोरे में मैदा या कॉर्नफ्लोर रख लें और पानी मिक्स कर एक घोल तैयार कर लें. आप एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स को रख दें.
  • तैयार टिक्की को आप पहले मैदा या कॉर्नफ्लोर के घोल में लपेट लें. फिर ब्रेड क्रम्ब्स के प्लेट में डालकर चारों तरफ से कोट करें जिससे ये क्रिस्पी बन पाए. पैन में तेल को गर्म करें और कटलेट को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel