[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Veg Chilla Recipe: सुबह की हेल्दी शुरुआत, बनाएं मिक्स वेज चीला आसान तरीके से

Veg Chilla Recipe: सुबह की हेल्दी शुरुआत, बनाएं मिक्स वेज चीला आसान तरीके से

0
Veg Chilla Recipe: सुबह की हेल्दी शुरुआत, बनाएं मिक्स वेज चीला आसान तरीके से
veg chilla recipe ( AI generated image)

Veg Chilla Recipe: चीला का सेवन आप ने भी अक्सर सुबह के नाश्ते में किया होगा. अगर आप प्लेन और सिंपल चीला खाकर बोर हो चुके हैं तो आप वेज चीला की रेसिपी बना सकते हैं. आप इसमें अपने मन मुताबिक सब्जी को डाल सकते हैं. बेसन और सब्जियों से बना ये चीला खाने में काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. इस तरीके से आप वेज चीला बना सकते हैं. 

मिक्स वेज चीला बनाने के लिए सामग्री 

  • बेसन- 1 कप 
  • गाजर-2 कद्दूकस किया हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा 
  • शिमला मिर्च- 1 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- बारीक कटा हुआ
  • अदरक -1 छोटा  कद्दूकस किया हुआ
  • पालक- 1 कप बारीक कटा हुआ
  • बीन्स- 4 बड़े चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा- एक छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल 
  • पानी 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 

यह भी पढ़ें: Leftover Rice Recipe: रेस्टोरेंट जैसा तीखा स्वाद बचे हुए चावल से, घर में सिर्फ 15 मिनट में

यह भी पढ़ें: Dahi Aloo Recipe: जब मन करे कुछ हल्का और टेस्टी खाने का तो झटपट बनाएं दही आलू

मिक्स वेज चीला बनाने की विधि

  • मिक्स वेज चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले सब्जियों को धोकर बारीक काट लें. आप अपने पसंद से कोई और भी सब्जी अगर लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं. आप इसमें गोभी या पत्ता गोभी को भी डाल सकते हैं.
  • अब एक बाउल में एक कप बेसन लें और इसमें सारी सब्जियों को मिक्स कर दें. अब इसमें जीरा, प्याज लहसुन और अदरक को भी मिला दें.
  • अब नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को भी मिक्स कर दें और इसमें आप पानी डालकर एक बैटर तैयार करें. बैटर को आप ज्यादा गाढ़ा नहीं रखें. 
  • चीला बनाने के लिए आप तवे को गर्म करें और इसमें तेल डालें अब चीला को चम्मच की मदद से फैला दें. अब चीला को दोनों साइड से क्रिस्प होने तक पकाएं. जब दोनों तरफ से ये पक जाए तब आप इसे निकाल लें. वेज मिक्स चीला का सेवन आप आचार, चटनी या फिर दही के साथ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kurkuri Bhindi: हर बाइट में क्रंच, भिंडी को तैयार करें कुरकुरी और क्रिस्पी स्टाइल में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel