[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: दुर्घटनाओं से रहेंगे दूर और सफर भी होगा सुहाना, आज ही अपनी कार में रख दें ये चीजें

Vastu Tips: दुर्घटनाओं से रहेंगे दूर और सफर भी होगा सुहाना, आज ही अपनी कार में रख दें ये चीजें

0
Vastu Tips: दुर्घटनाओं से रहेंगे दूर और सफर भी होगा सुहाना, आज ही अपनी कार में रख दें ये चीजें

Car Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है अगर हम एक सुखी और समृद्ध जीवन की तलाश रखते हैं तो ऐसे में हमें वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए. इन नियमों का पालन कर अपने अपने जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं. वहीं, कई बार हम जाने -अनजाने वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों को अनदेखा करते हैं तो ऐसे में कई बार हमें काफी अशुभ या फिर नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं. आज की इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने कार में जरूर रखना चाहिए. अगर आप इन चीजों को अपने कार में रखते हैं तो इससे आपका हर सफर काफी सुहाना होता है और आप दुर्घटनाओं से भी बचे हुए रह सकते हैं.

भगवान की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में कार के डैशबोर्ड पर भगवान की प्रतिमा को रखना काफी शुभ और सकारात्मक फल देने वाला बताया गया है. इससे आपके गाड़ी के अंदर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होने लगता है. प्रतिमा रखने से वास्तु दोष तो दूर होते ही हैं बल्कि, इसके साथ ही दुख और मुसीबतें भी दूर हो जाती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी गाड़ी में शिव जी, गणेश जी या फिर मां दुर्गा की प्रतिमा रखनी चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: अपने पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, एक झटके में हो जाएंगे कंगाल

Also Read: Vastu Tips: रुक गयी घर की तरक्की? अपनाएं वास्तु शास्त्र से जुड़े ये उपाय

पानी से भरा बोतल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने कार के अंदर पानी से भरा बोतल जरूर रखना चाहिए. इससे आपका दिमाग शांत और एक्टिव रहता है. केवल यहीं नहीं, जब आप पानी से भरे बोतल को गाड़ी के अंदर रखते हैं तो इससे निगेटिव एनर्जी भी दूर चली जाती है.

कछुआ रखना भी शुभ

अगर आप अपने गाड़ी से निगेटिव एनर्जी को दूर रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी गाड़ी के अंदर एक कछुआ जरूर रखना चाहिए. अगर कछुए का रंग काला हो तो उसे काफी शुभ माना जाता है.

मोर के पंख

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं टल जाएं तो ऐसे में आपको अपने कार के अंदर मोर का पंख, शिवजी की डमरू या फिर मां दुर्गा की एक चुनरी जरूर रखनी चाहिए. इन चीजों को अगर आप गाड़ी के अंदर रखते हैं तो ऐसे में निगेटिव एनर्जी भी आप से काफी दूर चली जाती है.

Also Read: Vastu Tips: घर पर इस तरह से न रखें मनी प्लांट, चुटकी बजाते ही हो जाएंगे कंगाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Bihar Flood: कोसी के तांडव की 11 तस्वीरें देखिए, घर छोड़कर जाने लगे लोग, सुपौल में बढ़ी मुश्किलें
Next article झारखंड विधानसभा चुनाव: NDA में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, अब इस पार्टी ने भी कर दी दावेदारी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel