[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: बार-बार अटक रहा बना हुआ काम, अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय

Vastu Tips: बार-बार अटक रहा बना हुआ काम, अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय

0
Vastu Tips: बार-बार अटक रहा बना हुआ काम, अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. इसमें बताये गए उपायों का पालन कर हम अपने जीवन में चल रही कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और तो और उन्हें उत्पन्न होने से भी रोक सकते हैं. कहा जाता है जब हम किसी भी काम को वास्तु शास्त्र के अनुसार करते हैं तो इसके नतीजे काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, इन्हें नजरअंदाज करने से हमें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित हो सकती है जो भले ही कितनी भी मेहनत कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता मिल नहीं पा रही है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रही हैं जिनकी मदद से आप इस तरह की किसी भी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बिस्तर पर बैठकर न खाएं खाना

कई बार एक छोटी सी गलती की वजह से आपके घर पर वास्तु दोष लग जाता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप सभी तरह के वास्तु दोषों से बचे रहें तो ऐसे में आपको कभी भी बिस्तर पर बैठकर नहीं खाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो जाती हैं. केवल यहीं नहीं मां अन्नपूर्णा भी आपने नाराज हो जाती है. कई बार ऐसा होने की वजह से आर्थिक तंगी का माहौल बनता है.

Also Read: Vastu Tips: जीवन में नहीं सताएगी पैसों की कमी, आज ही दक्षिण दिशा में रख दें ये चीजें

Also Read: Vastu Tips: आज ही अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय, दूर होगी हर समस्या और मिलेगी सफलता

Also Read: Vastu Tips For Office: वर्कप्लेस पर ना आए नेगेटिविटी, ज्योतिषाचार्य के अनुसार इसके लिए जरूर करें ये उपाय

फालतू सामान को करें घर से बाहर

वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार घर में रखा हुआ बेकार का सामान भी निगेटिविटी का कारण बन जाता है. ऐसा होने की वजह से घर और जीवन में दरिद्रता का आगमन होता है. केवल यहीं नहीं, मां लक्ष्मी आपके घर पर कभी भी नहीं आती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें जब मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती है तो कई बार बने-बनाये काम बिगड़ जाते हैं और आपके हाथों में असफलता के अलावा कुछ नहीं लगता है. ऐसे में अगर आपके घर पर किसी भी तरह का कोई खराब सामान है तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल दें.

Also Read: Vastu Tips: पैसों से लबालब भरी रहेगी तिजोरी, आज ही घर पर रखें ये चीजें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

LifeStyle Trending Video

https://www.youtube.com/watch?v=bga-Z3mlez0
Previous article Bihar: धनकुंड नाथ महादेव की पूजा किए बिना किसान शुरू नहीं करते खेती
Next article Ballia News: बलिया में छात्रों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, एक की मौत, 16 घायल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel