[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कुर्सी पर कपड़े छोड़ने की आदत पड़ सकती है भारी, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके चौंकाने वाले नुकसान

कुर्सी पर कपड़े छोड़ने की आदत पड़ सकती है भारी, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके चौंकाने वाले नुकसान

0
कुर्सी पर कपड़े छोड़ने की आदत पड़ सकती है भारी, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके चौंकाने वाले नुकसान
कुर्सी पर कपड़ों को रख देने से क्या नुकसान होता है? AI image

Vastu Tips: क्या आपके कमरे में भी एक ऐसी कुर्सी है जो हर समय ही कपड़ों से भरी हुई रहती है? कभी बाहर से आते ही शर्ट को इस कुर्सी पर रख देते हैं, तो कई बार जींस को खोलकर बिस्तर या फिर सोफे पर ही छोड़ देते हैं. यह एक आम आदत बन चुकी है जिससे लगभग सभी आसानी से रिलेट कर पाएंगे. कई लोग इस आदत को आलस समझ लेते हैं तो कुछ लोग इसे जल्दबाजी का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही होने वाली है. बता दें हमारे वास्तु शास्त्र में इस आदत को बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यताएं हैं कि अगर घर पर इस तरह की अव्यवस्था फैली हुई रहे, तो देखते ही देखते निगेटिव एनर्जी काफी तेजी से बढ़ने लग जाती है. ऐसा होने की वजह से सबसे ज्याद असर आपके मूड, मेंटल पीस और फिनांशियल कंडीशन पर पड़ सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर क्यों कुर्सी पर कपड़ों को डालकर छोड़ देना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है.

क्यों अशुभ माना जाता है कुर्सी पर कपड़े डालना?

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो हमारे घर की कुर्सियां सिर्फ बैठने की जगह नहीं होती है, इसे एक तरह से सम्मान और स्थिरता का भी प्रतीक माना गया है. ऐसे में जब आप इस जगह पर पहने हुए गंदे कपड़ों को डाल देते हैं, तो इस जगह पर निगेटिव एनर्जी इकठ्ठा होने लग जाती है. ऐसा होने की वजह से कई बार आपको अपने ही घर का माहौल काफी स्ट्रेसफुल लगने लगता है. इसके अलावा कुछ लोगों को बेवजह ही आलस और चिड़चिड़ापन भी महसूस होने लगता है.

आर्थिक परेशानियों का भी बन सकता है कारण

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार अगर आपके घर में कपड़े बिखरे हुए हैं या फिर गंदगी है, तो यह मां लक्ष्मी को कभी भी पसंद नहीं आती है. खासतौर पर अगर आपकी कुर्सी, सोफा या फिर बिस्तर पर अगर हर समय कपड़े पड़े रहते हैं, तो इसे एक तरह से पैसों से जुड़ी दिक्कतों का भी कारण माना जाता है. अगर खूब मेहनत करने के बाद भी आपके पास पैसे नहीं बच रहे हैं, बार-बार खर्च बढ़ जा रहे हैं या फिर काम में रुकावटें आ रही हैं, तो इन्हें आपको इसी आदत से जोड़कर देखा जाता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो सबसे पहले अपने घर को व्यवस्थित करके रखना शुरू कर दें.

मेंटल स्ट्रेस और आलस की बन सकती है आदत

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो जब आपके कमरे में कपड़े चारों तरफ फैले हुए रहते हैं, तो इसका सीधा असर आपके दिमाग पर ही पड़ता है. ऐसा होने की वजह से आपका मन किसी भी काम को करने में नहीं लगता है और साथ ही हर समय एक स्ट्रेस सा भी महसूस होता रहता है. हमारे वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई को पॉजिटिव एनर्जी का सबसे बड़ा सोर्स बताया गया है. लेकिन, जब आप कुर्सी पर ही कपड़े डालकर छोड़ देते हैं तो देखते ही देखते आपके अंदर आलस और निगेटिव थिंकिंग बढ़ने लग जाती है.

रिश्तों पर भी पड़ सकता है असर

अगर आपके घर का माहौल हर समय साफ एयर व्यवस्थित रहेगा, तो आपके परिवार में भी हर समय शांति बनी हुई रहेगी. लेकिन कुर्सी पर फैले हुए कपड़े और अव्यवस्था कई बार छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस का कारण बन सकती है. वास्तु के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे, तो आपको घर की हर एक चीज को उसकी सही जगह पर रखना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके रिश्तों में मिठास अपने आप बनी रहती है.

घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे इसके लिए क्या करें?

अगर आप अपने घर पर किसी भी तरह का नुकसान होने से बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी इस आदत को सुधारना होगा. अगर आपने किसी कपड़े को पहन लिया है तो सबसे पहले उसे एक अलग लॉन्ड्री बास्केट में रखें. इसके अलावा जितने भी साफ कपड़े हैं उन्हें बिना देरी किये अलमारी में रख दें. आपको हमेशा इस बात की भी कोशिश करनी चाहिए कि आप कुर्सियों को हमेशा ही खाली और व्यवस्थित करके रखें. जब आप कमरे की रेगुलर सफाई करते हैं और चीजों को उसकी सही जगह पर रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी हमेशा बनी रहती है और आपका मन भी शांत और खुश रहने लगता है.

ये भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Previous article हल्की बारिश में शहर की सड़कों पर जलजमाव, कीचड़ से बेहाल हुए लोग
Next article फलका थाना हिंसा मामले में एक बालक किये गये विधि निरुद्ध
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel