[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपके घर की दीवारों पर भी लगी हैं ऐसी तस्वीरें? एक गलत तस्वीर छीन सकती है आपके घर की खुशियां और सुकून

क्या आपके घर की दीवारों पर भी लगी हैं ऐसी तस्वीरें? एक गलत तस्वीर छीन सकती है आपके घर की खुशियां और सुकून

0
क्या आपके घर की दीवारों पर भी लगी हैं ऐसी तस्वीरें? एक गलत तस्वीर छीन सकती है आपके घर की खुशियां और सुकून
घर पर कौन सी तस्वीरें लगानी चाहिए और कौन सी नहीं? Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में बहुत गहरा होता है. कहा जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या करते समय इसके बताए गए नियमों का सही पालन किया जाए, तो इसके परिणाम शुभ होते हैं और जीवन में समृद्धि आती है. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है, तो इसके परिणाम निगेटिव हो सकते हैं और जीवन में परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर की सजावट को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. अक्सर हम अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए दीवारों पर तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ये जो तस्वीरें होती हैं वे सिर्फ सजावट की चीजें नहीं होती हैं, ये घर की एनर्जी को अफेक्ट करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. शास्त्र के अनुसार कुछ तस्वीरें घर के माहौल को पॉजिटिव और खुशहाल बनाते हैं. वहीं, कुछ तस्वीरें स्ट्रेस और निगेटिव एनर्जी को. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने घर के लिए सही तस्वीरों का ही चुनाव करें. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि आपके अपने घर पर कौन सी तस्वीरें लगानी चाहिए और किन तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए. तो चलिए जानते हैं.

घर में कौन-सी तस्वीरें लगानी चाहिए?

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको हमेशा अपने घर पर उन तस्वीरों को लगाना चाहिए जो आपको, खुशहाली, शांति और पॉजिटिविटी का एहसास दिलाए. आपको अपने घर पर नेचर से जुड़ी तस्वीरें जैसे कि हरे-भरे पेड़, पहाड़, बहता पानी, फूल या सूर्योदय की तस्वीर लगानी चाहिए. इस तरह की तस्वीरें आपके घर में फ्रेशनेस और सुकून लेकर आते हैं. इसके अलावा आपको परिवार की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें भी लगानी चाहिए. इस तरह की तस्वीरें रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. आपको अपने घर पर भगवान की तस्वीरें भी लगानी चाहिए क्योंकि इन्हें काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. आप अगर चाहें तो अपने घर और परिवार की तरक्की के लिए उड़ते हुए पक्षियों और दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर भी लगा सकते हैं. जब आप इन तस्वीरों को घर की दीवारों पर लगाएं तो इनकी सफाई और सही दिशा का ख्याल जरूर रखें. आपको कोशिश करनी चाहिए की आप इन्हें उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं.

यह भी पढ़ें: किराए के घर में नहीं मिल रहा सुकून? तुरंत करें ये छोटे बदलाव, घर बन जाएगा खुशियों का ठिकाना

किन तस्वीरों को घर पर नहीं लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी तस्वीरों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें आपको अपने घर पर लगाने से बचना चाहिए. तस्वीरें जैसे कि लड़ाई-झगड़े, युद्ध या हिंसा से जुड़ी तस्वीरें घर का माहौल खराब कर सकती हैं. वहीं, डूबता हुआ सूरज, सूखे पेड़ या उदासी दिखाने वाली तस्वीरें जीवन में निराशा ला सकती हैं. इसके अलावा जो रोते हुए चेहरे या अकेलेपन को दिखाने वाली तस्वीरें होती हैं वे आपके मेंटल पीस को अफेक्ट कर सकती हैं. इन तस्वीरों के अलावा आपको अपने घर पर गुस्से में दिख रहे जंगली जानवरों की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए. इस तरह की तस्वीरें आपके स्ट्रेस को बढ़ाने का काम करती हैं.

तस्वीरें लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप इन तस्वीरों को किस दिशा में लगाते हैं, यह बात भी काफी ज्यादा मायने रखती हैं. परिवार की तस्वीरों को आपको हमेशा ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए जबकि, भगवान की तस्वीरों को घर पर लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. वहीं, अगर आप मोटिवेशनल और पॉजिटिव तस्वीरें लगा रहे हैं तो आपको इन्हें पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप अपने बेडरूम में बहुत ज्यादा धार्मिक तस्वीरें न लगाएं. इसके अलावा आपको किचन और बाथरूम के पास भी भगवान की तस्वीरें नहीं लगानी है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी पुराने या फटे कपड़ों से घर में लगाते हैं पोछा? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका आपके जीवन पर प्रभाव

Previous article दिल्ली में अमित शाह समेत इन NDA नेताओं से मिले सम्राट चौधरी, अब जल्द होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार
Next article मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel