[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: जीवन में चाहिए खुशहाली तो अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय

Vastu Tips: जीवन में चाहिए खुशहाली तो अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय

0
Vastu Tips: जीवन में चाहिए खुशहाली तो अपनाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय

Vastu Tips for Happiness: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा होता है. जानकारों के अनुसार अगर किसी भी काम को करने से पहले वास्तु में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वह काफी ज्यादा शुभ और सकारात्मक होते है. केवल यहीं नहीं, किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाता है तो ऐसे में हम एक खुशहाल और सफल जीवन जी सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन से जुड़ी सभी चीजों के लिए नियम बताये गए हैं जिनका हमें पालन जरूर करना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप पाने जीवन को खुशहाली से भर सकते हैं.

परछाई का रखें ख्याल

अगर आप जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके घर, ऑफिस, होटल या फिर दुकान पर किसी भी धार्मिक स्थल, मंदिर या फिर पेड़-पौधे अथवा वृक्ष की परछाई न पड़े. अगर इन जगहों पर परछाई पड़ती है तो ऐसे में इसका काफी बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि यह परछाई दिन के दूसरे और तीसरे पहर पर भूलकर भी न पड़े.

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी घर के मंदिर में न रखें ऐसी मूर्तियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

Also Read: Vastu Tips For Home: तुरंत हटाएं घर के टूटे कांच और बंद घड़ियां, होता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार

किस दिशा में करके सोएं सिर

अगर आप शादी-शुदा हैं और एक खुशहाल जीवन की तलाश में हैं तो ऐसे में आपको आपको हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ अपना सिर करके सोना चाहिए. ऐसा करने से आप मानसिक और शारीरिक तौर पर शांत रह सकते हैं और केवल यहीं नहीं, आपको एनर्जी भी मिलती है.

इस दिशा में हो टॉयलेट

अगर आप अपने नए घर में टॉयलेट बनवा रहे हैं तो ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि कमोड का जो मुंह है वह कभी भी उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ न हों. इस बात का ख्याल रख आप अपने घर और जीवन को खुशियों से भर सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: घर पर इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Karma Puja 2024: झारखंड सहित इन राज्यों में भी होती है करमा पूजा की धूम
Next article Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की कृपा पाने के पूजा मंत्र और आरती
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel