[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips for Home: क्या आपके घर में भी हमेशा रहता है कलह? इन 5 अशुभ चीजों को आज ही बाहर निकालें, घर में आएगा सुकून

Vastu Tips for Home: क्या आपके घर में भी हमेशा रहता है कलह? इन 5 अशुभ चीजों को आज ही बाहर निकालें, घर में आएगा सुकून

0
Vastu Tips for Home: क्या आपके घर में भी हमेशा रहता है कलह? इन 5 अशुभ चीजों को आज ही बाहर निकालें, घर में आएगा सुकून
Vastu Tips for Home

Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर में रखी हर चीज का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. कई बार हम अनजाने में घर में ऐसी चीजें रख लेते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं. इसकी वजह से बिना किसी बात के घर में झगड़े, तनाव और पैसों की तंगी रहने लगती है. अगर आपके घर में भी हमेशा कलह का माहौल रहता है और सुख-शांति चली गई है, तो वास्तु की ये बातें आपके काम आ सकती हैं. आइए जानते हैं वे कौन सी 5 अशुभ चीजें हैं जिन्हें घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए.

टूटे हुए कांच या आईने

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा हुआ कांच या दरार वाला आईना रखना सबसे बड़ा दोष माना जाता है. टूटा हुआ कांच घर में मानसिक तनाव पैदा करता है और परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ाता है. अगर आपके घर की किसी खिड़की या अलमारी का कांच टूटा है, तो उसे आज ही बदलवा लें.

बंद पड़ी घड़ियां

ज्योतिष और वास्तु की सलाह है कि घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए. घड़ी को समय और तरक्की का प्रतीक माना जाता है. बंद घड़ी न केवल आपकी उन्नति को रोकती है, बल्कि घर में नकारात्मकता भी लाती है जिससे पति-पत्नी और बच्चों के बीच अक्सर अनबन रहती है.

सूखे हुए पौधे या कांटेदार झाड़ियां

कि घर के अंदर सूखे हुए पौधे या कांटेदार कैक्टस जैसे पौधे रखने से आपसी रिश्तों में कड़वाहट आती है. सूखे पौधे मुरझाए हुए भाग्य का संकेत देते हैं. इसलिए हमेशा घर में हरे-भरे और ताजे पौधे लगाएं ताकि घर का वातावरण खुशहाल बना रहे.

टूटे हुए बर्तन और कबाड़

पुराने मान्यताओं के मुताबिक रसोई में टूटे या चटके हुए बर्तन इस्तेमाल करने से दरिद्रता आती है और घर की शांति भंग होती है. इसी तरह घर की छत या सीढ़ियों के नीचे जमा कबाड़ भी भारी निगेटिव एनर्जी पैदा करता है. इसे हटाने से घर में सुकून और धन का आगमन होता है.

खंडित मूर्तियां और पुरानी तस्वीरें

जा घर में कभी भी खंडित (टूटी हुई) मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. इसके अलावा घर में युद्ध, रोते हुए लोगों या डूबते जहाज की तस्वीरें लगाने से भी बचना चाहिए. ऐसी तस्वीरें मन को उदास करती हैं और घर में झगड़ों की वजह बनती हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन में रखी ये चीजें बन सकती हैं आपकी तरक्की में बाधा, आज ही हटा लें वरना बढ़ेगा कर्ज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel