[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

0
सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
सूर्यास्त के बाद आपको कौन से काम नहीं करने चाहिए? Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की अगर बात करें तो इसका हमारे जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान हम इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन करते हैं तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो जीवन में परेशानियां बढ़ने भी लग जाती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कामों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें आपको शाम के समय भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि शाम के समय आपके घर में पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह की एनर्जी एक्टिव रहती है. ऐसे में अगर आप शाम के समय इन कामों को कर देते हैं तो इसका सीधा असर घर की सुख-शांति और आपके आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. तो चलिए इन कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें आपको शाम के समय दोहराने से बचना चाहिए.

शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी सूर्यास्त होने के बाद घर पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आपकी इस आदत की वजह से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती हैं. अगर ऐसा हो जाए तो आपके घर में पैसों की कमी होनी शुरू हो जाती है. मान्यताओं के अनुसार शाम के समय पॉजिटिव एनर्जी आपके घर में प्रवेश करती है, इसलिए इस समय आपको अपनी घर की सफाई से ज्यादा घर के माहौल को शांत और व्यवस्थित रखने में ध्यान देना चाहिए.

अंधेरा होने पर इन जगहों को अंधेरे में न रखें

जैसे ही शाम हो जाए आपको अपने घर में हल्की रोशनी जरूर कर देनी चाहिए. इस समय आपको अपने घर के मुख्य द्वार, पूजा घर या फिर किचन को भूलकर भी अंधेरे में नहीं रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार अगर आप इन जगहों में अंधेरा रखते हैं तो आपकी जिंदगी में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. यह एक बड़ी वजह है कि पुराने जमाने के लोग शाम के समय अपने घरों में दीपक जलाते थे. जब आप इन जगहों पर रोशनी रखते हैं तो पूरे घर में ही पॉजिटिव माहौल बना हुआ रहता है.

शाम के समय बहस या लड़ाई-झगड़ा न करें

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको शाम के समय कभी भी अपने घर में न किसी से ऊंची आवाज में बात करना चाहिए और न ही किसी से बहस या फिर झगड़ा करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके काफी अशुभ परिणाम आपको झेलने पड़ सकते हैं. ऐसा करने की वजह से आपके घर का माहौल निगेटिव हो सकता है और साथ ही फैमिली मेंबर्स के बीच स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है. आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि शाम के समय आपके घर में शांति और प्यार का माहौल बना हुआ रहे.

सूर्यास्त के बाद मुख्य द्वार बंद न रखें

शाम के समय आपको कुछ देर के लिए भी कम से कम अपने घर के मुख्य द्वार को खुला हुआ रखना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार अगर आप मुख्य द्वार को खुला हुआ रखते हैं तो पॉजिटिव एनर्जी और मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं. हालांकि, आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल भी इस समय रखना चाहिए ताकि कोई अन्य व्यक्ति आपके घर में न घुस जाए. थोड़ी देर फ्रेश हवा और रोशनी रहने देना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है.

शाम के समय सोने या लेटने से बचें

बड़े-बुजुर्ग हमेशा से कहते रहें हैं कि शाम के समय न तो हमें सोना चाहिए और न ही बिस्तर पर लेटना चाहिए. वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करना बिलकुल अच्छा नहीं माना गया है. मान्यताओं के अनुसार अगर आप शाम के समय सोते हैं या फिर बिस्तर पर लेटते हैं, तो आपके शरीर में आलस बढ़ने लगता है और साथ ही आपकी एनर्जी पर भी काफी बुरा असर पड़ता है. सोने से बेहतर है कि आप शाम के समय पूजा-पाठ करें, परिवार के साथ समय बिताएं या फिर कोई छोटी-मोटी एक्टिविटी करते रहें.

यह भी पढ़ें: घर की सीढ़ियों पर बैठने की एक गलती छीन सकती है आपकी सुख-शांति, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Previous article Khatron Ke Khiladi 15 में ओरी को किया जा रहा इग्नोर? रुबीना दिलैक बोलीं- तुम बहुत बड़े ड्रामा क्वीन हो
Next article पशु चिकित्सा शिविर में 147 मवेशियों का हुआ मुफ्त इलाज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel