[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी अगर घर पर रखी ये चीजें! बर्बादी से बचने के लिए जान लें

Vastu Tips: दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी अगर घर पर रखी ये चीजें! बर्बादी से बचने के लिए जान लें

0
Vastu Tips: दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी अगर घर पर रखी ये चीजें! बर्बादी से बचने के लिए जान लें
AI generated image

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. वास्तु के जानकारों की अगर मानें तो किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए क्योंकि जब आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए इसके परिणाम काफी ज्यादा शुभ होते हैं वहीं, जब आप इन नियमों को अनदेखा करते हैं तो आपको कई तरह की मुसीबतों से जूझना भी पड़ता है. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी मिलता है जिन्हें हमें गलती से भी अपने घरों में नहीं रखना चाहिए. मान्यताएं हैं कि जब घर पर रखी ये चीजें मां लक्ष्मी को नाराज करने का काम करती हैं जिस वजह से वह कभी आपके घर पर आगमन नहीं करती और दरवाजे से ही वापस चली जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

घर पर न रखें जंग लगा हुआ लोहा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर पर कभी भी जंग लगी हुई लोहे की चीजों को नहीं रखना चाहिए. इन चीजों के घर पर होने से आपके जीवन में शनि और राहु का प्रकोप बढ़ जाता है. इसके अलावा ये चीजें निगेटिव एनर्जी और पैसों से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बनते हैं. अगर आपके घर पर ऐसे चीजें हैं तो मां लक्ष्मी कभी भी आपके घर पर आकर ठहरेगी नहीं. अगर आपके घर पर लोहे से बनी चीजें हैं तो आपको इन्हें दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.

Vastu Tips: क्यों आपको हर दिन जलाना चाहिए तुलसी के नीचे घी का दीया? जान लें 5 चमत्कारी फायदे

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी तो रात के समय इन 5 चीजों को नहीं रखते खुला? घर में आ सकती है दरिद्रता!

छत पर न रखें कूड़-कचरा

कई लोगों की यह आदत होती हैं कि वे कूड़े-कबाड़ या फिर पुराने कचरे को ले जाकर छत पर रख देते हैं. वास्तु शास्त्र में आपकी इस आदत को गलत बताया गया है. वास्तु शास्त्र की मानें तो आपकी इस आदत की वजह से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं बरसती. अगर आपके घर पर कोई ऐसी चीज है जो कि इस्तेमाल की नहीं रह गयी है तो आपको उसका दान कर देना चाहिए. वास्तु के जानकारों के अनुसार अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको घर की छत पर तुलसी का पौधा लगाना चाहिए.

मृत रिश्तेदारों के कपड़े

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर पर कभी भी अपने मृत रिश्तेदारों के कपड़े नहीं रखने चाहिए. इन्हें घर पर रखने से निगेटिव एनर्जी का खतरा बढ़ जाता है और साथ ही वास्तु दोष भी लगता है. अगर आप इस तरह के कपड़े घर पर रखते हैं तो मां लक्ष्मी कभी आपके घर पार आगमन नहीं करेंगी. वास्तु के जानकारों के अनुसार अगर आपके घर पर ऐसे कपड़े हैं तो आपको उनके दान कर देना चाहिए या फिर पानी में इन्हें बहा देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में दिखे ये संकेत तो समझें दरवाजे पर खड़ी है सुख-समृद्धि! जल्द मिलने वाली है खुशहाली और सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article फाइनल में पाकिस्तान अंडरडॉग, बोले पूर्व पाक कप्तान, IND vs PAK राइवलरी पर कहा- जब तक जंग है यह जारी रहेगी
Next article Lunch Recipe Ideas: लंच टाइम को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें ये आसान और टेस्टी रेसिपी आइडियाज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel