[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रात में इन चीजों को खुला छोड़ना पड़ सकता है भारी, घर में बढ़ सकती हैं निगेटिव एनर्जी और परेशानियां

रात में इन चीजों को खुला छोड़ना पड़ सकता है भारी, घर में बढ़ सकती हैं निगेटिव एनर्जी और परेशानियां

0
रात में इन चीजों को खुला छोड़ना पड़ सकता है भारी, घर में बढ़ सकती हैं निगेटिव एनर्जी और परेशानियां
रात के समय किन चीजों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में परेशानियां भी बढ़ सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में रखी चीजें, हमारे जीवन की एनर्जी को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको रात के समय कभी भी खुला हुआ नहीं छोड़ना चाहिए. इन चीजों को खुला रखना आपके लिए काफी अशुभ साबित हो सकता है. मान्यता है कि जब आप इन चीजों को रात के समय खुला हुआ छोड़ देते हैं तो आपके घर में निगेटिव एनर्जी का आना शुरू हो जाता है, और इसका सीधा असर आपकी सुख-समृद्धि पर पड़ता है. ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर के बड़े-बुजुर्ग भी पुराने समय से ही ढककर रखने की सलाह देते आए हैं. चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

रात में जूठे बर्तन खुला छोड़ना

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रात के समय कभी भी किचन में जूठे बर्तनों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करना काफी ज्यादा अशुभ हो सकता है क्योंकि आपकी इस गलती की वजह से घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है और साथ ही पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो आपको रात को सोने से पहले बर्तनों को धो लेना चाहिए और साथ ही उन्हें व्यवस्थित करके भी रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट

खाने की चीजें खुली न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको रात के समय खाने-पीने की चीजों को कभी भी खुला हुआ नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इसके काफी अशुभ परिणाम भी आपको झेलने पड़ सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार रात के समय अगर खाने-पीने की चीजें खुली हुई रह जाए तो इससे निगेटिव एनर्जी और अशुद्धता बढ़ जाती है. इसके अलावा इस तरह की चीजें जब आप खा लेते हैं तो आपके सेहत पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए रात को सोने से पहले खाने-पीने की चीजों को ढक दें या फिर फ्रिज में रख दें.

पानी की बाल्टी या बर्तन खुला न छोड़ें

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको रात के समय पानी से भरे बाल्टी या फिर बर्तनों को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप इन चीजों को खुला हुआ छोड़ते हैं, तो घर की पॉजिटिव एनर्जी देखते ही देखते कमजोर होने लग जाती है. इसके अलावा आपको किचन में या फिर बेडरूम में भी कभी पानी के बर्तन को खुला नहीं छोड़ना चाहिए. अगर पानी रखना जरूरी है, तो उसे ढककर रखें.

डस्टबिन को खुला न छोड़ें

वास्तु शास्त्र में डस्टबिन को खुला रखना काफी ज्यादा अशुभ बताया गया है. अगर आप इसे खुला हुआ रखते हैं तो निगेटिव एनर्जी देखते ही देखते बढ़ने लगती है और साथ ही घर का माहौल भी खराब हो जाता है. वास्तु के अनुसार रात में सोने से पहले डस्टबिन को ढक देना या बाहर खाली कर देना बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: 24 घंटे में घर बन जाएगा पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र, वास्तु के ये छोटे उपाय कर सकते हैं बड़े चमत्कार

Previous article 91.83 लाख की सड़क योजना में लापरवाही, अधूरा निर्माण से आक्रोश
Next article बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूक करने का निर्णय
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel