[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर और ऑफिस में अपनाए गए वास्तु के ये उपाय बदल देते हैं इंसान का भाग्य, रुकती नहीं तरक्की

घर और ऑफिस में अपनाए गए वास्तु के ये उपाय बदल देते हैं इंसान का भाग्य, रुकती नहीं तरक्की

0
घर और ऑफिस में अपनाए गए वास्तु के ये उपाय बदल देते हैं इंसान का भाग्य, रुकती नहीं तरक्की

Vastu Tips for Home and Office: हमारे हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है जीवन में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी को टालने और उससे बचने के लिए हमें वास्तु शास्त्र में बताई गयी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र में घर से लेकर ऑफिस तक के लिए उपाय बताये गए हैं. कहा जाता है अगर इन नियमों का पालन सही तरीके से किया जाए तो ऐसे में एक इंसान को सफल और खुशहाल जीवन मिल सकता है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. घर और ऑफिस के लिए बताये गए इन नियमों का पालन कर आप अपने लिए तरक्की के सभी मार्ग खोल सकते हैं.

घर के लिए वास्तु के उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर बेडरूम और ड्रेसिंग टेबल को हमेशा ही उत्तर या फिर पूर्व दिशा दिशा में रखना चाहिए. केवल यहीं नहीं, अगर आपके घर पर पूजा घर है तो इसमें नियमित रूप से एक दिया जलता हुआ रहना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर हमेशा ही पॉजिटिव एनर्जी का वास रहे तो ऐसे में घर पर मौजूद मकड़ियों के जालों को और धूल-गंदगी को हर कुछ समय में साफ करते रहना चाहिए. वहीं, अगर आप अपने घर पर सीढ़ियां बनाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा को चुनना सबसे सही होता है.

Also Read: Vastu Tips: पूजा घर में किए गए ये उपाय जीवन में कभी नहीं होने देंगे पैसे की कमी

Also Read: Vastu Tips: घर से वास्तु दोषों को दूर करेंगे फिटकरी के साथ किये गए ये उपाय, जानें

ऑफिस के लिए वास्तु के उपाय

अगर आपअपने काम में तरक्की पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने ऑफिस के मुख्य दरवाजे को उत्तर या फिर पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए. वहीं, जब आप कोई भी कार्य कर रहे हैं तो आपका मुख पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. अगर आप ऑफिस के मुखिया हैं तो आपका कैबिन दक्षिण पश्चिम दिशा की तरफ होना है और वहीं, जब आप काम कर रहे हों तो आपका मुख उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. अगर आप अपने कार्य में शुभ परिणाम चाहते हैं तो आपको धातु से बने टेबल पर काम करने से बचना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: किचन में बार-बार इन चीजों का गिरना है बर्बादी का संकेत, आप भी जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Monsoon Hair Care: शैम्पू के बाद भी चिपचिपे लगते हैं बाल? इन तरीकों से दूर होगी समस्या
Next article Kal Ka Mausam: यूपी में अभी राहत नहीं, दिखेगा साइक्लोन ‘Yagi’ का असर, जानिए कब तक होगी बारिश
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel