[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बार-बार हो रही हैं ये परेशानियां? समझ जाएं, अब घर में बदलाव है जरूरी

बार-बार हो रही हैं ये परेशानियां? समझ जाएं, अब घर में बदलाव है जरूरी

0
बार-बार हो रही हैं ये परेशानियां? समझ जाएं, अब घर में बदलाव है जरूरी
संकेत जो बताते हैं कि आपके घर को है बदलाव की जरूरत AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियोमों का सही से पालन हो तो हमारी जिंदगी में काफी शुभ और समृद्धि लाने वाले बदलाव होते हैं. वहीं, इन नियमों को अगर नजरअंदाज कर दिया जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारा घर सिर्फ एक रहने की जगह नहीं है, यह हमारी एनर्जी, थिंकिंग और लाइफस्टाइल को भी अफेक्ट करता है. इसके अनुसार घर में अगर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे, तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वहीं अगर एनर्जी निगेटिव हो जाए तो ये परेशानियों का कारण बनते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ निगेटिव संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको अपने घर पर दिखे तो समझ जाएं कि आपके घर में बदलाव की जरूरत है. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

घर में बार-बार झगड़े होना

अगर आपके घर पर बिना किसी बड़ी वजह के भी आये दिन झगड़े हो रहे हैं या फिर तनाव का माहौल बना हुआ है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. घर में हर दिन ऐसा होना निगेटिव एनर्जी की तरफ इशारा करता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होने के पीछे गलत दिशा में रखे हुए फर्नीचर या फिर घर में रखी बिखरी हुई चीजें कारण हो सकती हैं. इस तरह की चीजें हमारे मेंटल पीस को अफेक्ट करती हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर की सफाई के साथ-साथ ही चीजों को सही दिशा में रखना भी शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें: नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां

लगातार पैसों से जुड़ी दिक्कतें

अगर लाख मेहनत के बावजूद भी आपके घर में पैसे नहीं टिक रहे हैं या फिर आपको बार-बार पैसों से जुड़ी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है, तो यह भी एक संकेत हो सकता है कि अब आपके घर को बदलाव की जरूरत है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के उत्तर दिशा को साफ और हल्का रखना शुरू कर दें. इसके अलावा इस जगह पर भूलकर भी गंदगी से भरी हुई चीजों को या फिर कोई भी भारी सामान रखने से आपको बचना चाहिए.

ठीक से नींद न आना

अगर आप या फिर फैमिली का कोई मेंबर रात को सही से सो नहीं पा रहा है, या फिर रात के समय उसे बेचैनी महसूस हो रही है, तो यह भी वास्तु दोष के कारण हो सकता है. गलत दिशा में सोना, बेडरूम में जरूरत से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स होना या फिर गलत जगह पर लगा आईना आपकी नींद को आसानी से अफेक्ट कर सकता है. आपके साथ ऐसा ना हो इसलिए बिस्तर के सिरहाने को हमेशा ही दक्षिण या फिर पूर्व दिशा की तरफ करके रखना शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें: क्या है पोछा लगाने का सही समय और तरीका? एक छोटी गलती से दूर हो सकती है मां लक्ष्मी!

बार-बार चीजों का खराब होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का बार-बार खरान होना या फिर चीजों का बार-बार टूटना भी निगेटिव एनर्जी का संकेत होता है. घर में टूटी हुई बेकार की चीजें या फिर खराब पड़ी चीजों को आपको कभी भी लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए. इसे काफी अशुभ माना जाता है. अगर आप इस तरह की चीजों को घर पर रखते हैं तो इनकी वजह से एनर्जी के फ्लो में रुकावट आनी शुरू हो जाती है.

मन में हमेशा बेचैनी या उदासी रहना

अगर आप घर में रह रहे हैं लेकिन फिर भी आपको सुकून का एहसास नहीं मिल रहा है या फिर आपका मन हर समय उदास रह रहा है, तो यह भी एक बड़ा संकेत हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके घर में हमेशा रोशनी और हवा का फ्लो सही तरीके से होना चाहिए. जब घर में अंधेरा होता है या फिर घर का माहौल बंद-बंद सा रहता है, तो इसकी वजह से भी निगेटिव एनर्जी बढ़ती है. इस तरह की किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर की खिड़कियों को खुला हुआ रखना शुरू कर दें और नेचुरल लाइट को भी घर के अंदर आने का मौका दें.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो हर सुबह नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? जानें वास्तु शास्त्र के जरूरी नियम

Previous article Watch: युजवेंद्र चहल का एक ओवर में 20 रन ठोकने का दावा, जोस बटलर ने ऐसे उड़ाया मजाक
Next article 36 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel