[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपका घर ही आपकी परेशानियों की वजह बन रहा है? इन 5 संकेतों से लगाएं पता

क्या आपका घर ही आपकी परेशानियों की वजह बन रहा है? इन 5 संकेतों से लगाएं पता

0
क्या आपका घर ही आपकी परेशानियों की वजह बन रहा है? इन 5 संकेतों से लगाएं पता
कहीं आपके घर का माहौल ही तो आपको अफेक्ट नहीं कर रहा Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारा जो घर होता है वह सिर्फ हमारे रहने की जगह नहीं होती है. यह हमारी एनर्जी, थिंकिंग और इमोशंस पर भी काफी गहरा असर डाल सकता है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो अगर आपके घर की एनर्जी बैलेंस्ड न हो तो इसका सीधा असर आपके मूड, हेल्थ और रिश्तों पर पड़ता है. कई बार हम अनजाने में या फिर बिना समझे इन संकेतों को नजरअंदाज भी कर देते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि आपके घर का माहौल ही आपको अफेक्ट कर रहा है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बार-बार थकान और आलस महसूस होना

अगर आप कुछ काम नहीं कर रहे हैं फिर भी आपको थकान या आलस महसूस हो रहा है, तो यह संकेत है कि आपके घर पर निगेटिव एनर्जी बढ़ चुकी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में लाइट और हवा का फ्लो सही से नहीं हो रहा है, तो यह प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: सुनने में अजीब, लेकिन ये 5 आदतें बन सकती हैं आपकी परेशानी की वजह, जान लें

बिना वजह चिड़चिड़ापन या स्ट्रेस

अगर आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा रहे हैं या फिर आपको हमेशा स्ट्रेस महसूस होता है, तो यह भी संकेत है कि आपके घर के माहौल का असर आप पर पड़ रहा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में रखी चीजें या फिर घर में बिखराव होने से आपके मेंटल पीस पर काफी बुरा असर पड़ सकता है.

नींद पूरी न होना

अगर आपको रात में नींद ठीक से नहीं आ रही है या फिर आपकी नींद बार-बार खुल जा रही है, तो ये भी एक संकेत हो सकता है. अगर आपके बेडरूम का वास्तु सही नहीं होगा तो इसकी वजह से भी आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप बिस्तर को सही दिशा में रखें और साथ ही हद से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी वहां से हटा दें.

यह भी पढ़ें: क्या आपका घर दे रहा है बर्बादी के संकेत? इन 5 आसान टेस्ट से मिनटों में पहचानें वास्तु दोष

घर में बार-बार झगड़े होना

जिस घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है उसमें हमेशा शांति और प्यार भरा माहौल रहता है. लेकिन अगर आपके घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं या फिर मनमुटाव रह रहा है, तो यह साफ संकेत है कि आपके घर की एनर्जी निगेटिव है. खासकर आपके घर का किचन और लिविंग रूम में बैलेंस बिगड़ने से परिवार में सबसे ज्यादा झगड़े हो सकते हैं.

काम में मन न लगना

अगर आप घर पर बैठकर ही कोई काम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अपने कामों में मन नहीं लगा पा रहे हैं, तो यह भी घर के माहौल की वजह से हो सकता है. जब आप घर की गलत दिशा में बैठकर काम करते हैं या फिर ऐसी जगह पर बैठकर काम करते हैं, जो व्यवस्थित नहीं है, तो भी आपके फोकस पर इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: नए घर में शिफ्ट होने से पहले जरूर जान लें वास्तु शास्त्र के ये 6 नियम, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं परेशानियां

Previous article बिहार में राजस्व कार्यों में लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, विजय सिन्हा का अल्टीमेटम, भू-माफियाओं पर भी होगा एक्शन
Next article वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही, जांच की मांग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel