[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या है पोछा लगाने का सही समय और तरीका? एक छोटी गलती से दूर हो सकती है मां लक्ष्मी!

क्या है पोछा लगाने का सही समय और तरीका? एक छोटी गलती से दूर हो सकती है मां लक्ष्मी!

0
क्या है पोछा लगाने का सही समय और तरीका? एक छोटी गलती से दूर हो सकती है मां लक्ष्मी!
पोछा लगाने के वास्तु के नियम AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो, तो जीवन में सुखद और समृद्धि लाने वाले बदलाव देखने को मिलते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने से जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आने लगती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की साफ-सफाई भी एक ऐसी ही चीज है जिससे जुड़ी कुछ चीजों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए. घर की सफाई सिर्फ स्वच्छता के लिए ही नहीं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी के लिए भी काफी जरूरी मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर पोछा लगाने का सही समय और तरीका भी आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आ सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे, तो घर पर पोछा लगाते समय इन बातों का ख्याल जरूर रखना शुरू कर दें.

क्या है पोछा लगाने का सही समय?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में पोछा लगाने जा रहे हैं, तो इसके लिए सुबह का समय सबसे शुभ माना जाता है. खासकर सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले आपको घर में पोछा जरूर लगा लेना चाहिए. इस समय घर पर पोछा लगाने से ताजगी आती है और निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है. आपको भूलकर भी शाम या फिर रात के समय पोछा लगाने से बचना चाहिए. अगर आप इस समय पोछा लगाते हैं, तो घर की लक्ष्मी और धन-समृद्धि पर काफी बुरा असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो हर सुबह नहीं कर रहे ये 5 गलतियां? जानें वास्तु शास्त्र के जरूरी नियम

क्या है पोछा लगाने का सही तरीका?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर पर पोछा हमेशा अंदर से बाहर की तरफ लगाना चाहिए. इसका अर्थ है घर के अंदर के कमरों से शुरू करें और फिर धीरे-धीरे मुख्य दरवाजे की तरफ बढ़ें. जब आप ऐसा करते हैं तो घर की निगेटिव एनर्जी बाहर निकलने लगती है. इसके अलावा जब आप पोछा लगा रहे हों तो पानी में थोड़ा सा नमक मिला देना भी काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. नमक आपको मदद निगेटिव एनर्जी को खत्म करने में करता है और साथ ही घर के माहौल को पॉजिटिव भी बनाता है.

किस दिन पोछा लगाने से बचना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गुरुवार के दिन घर पर पोछा भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. अगर आप पोछा लगा भी रहे हैं, तो पानी में भूलकर भी नमक ना मिलाएं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर की आर्थिक स्थिति पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. इसके अलावा आपको घर पर अमावस्या या फिर किसी खास पूजा के दिन भी पोछा लगाने से बचना चाहिए. आपको इन दिनों में घर की साफ-सफाई सुबह जल्दी उठकर कर लेनी चाहिए.

इन बातों का भी रखें ख्याल

जब आप पोछा लगाने जा रहे हैं तो हमेशा ही साफ और फ्रेश पानी का ही इस्तेमाल करें. अगर आप गंदे पानी से पोछा लगा रहे हैं, तो इससे निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. इसके अलावा पोछा लगाने के बाद बाल्टी और कपड़े को अच्छी तरह से साफ जरूर कर लें. आप अगर चाहें तो इस पानी में सेंटेड लिक्विड या फिर गंगाजल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लग जाती है.

यह भी पढ़ें: अनजाने में की गई ये गलतियां घर में ला सकती हैं दुर्भाग्य, तुरंत नहीं सुधरीं तो होगा नुकसान

यह भी पढ़ें: घर में घटने वाली इन घटनाओं को माना जाता है काफी अशुभ, समझ जाएं जल्द हो सकती हैं पैसों से जुड़ी दिक्कतें

Previous article गैस नहीं मिलने को लेकर किया सड़क जाम
Next article झारखंड के कोयला नगरी में ‘अपराजिता’ सम्मान समारोह’: शाम में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel