[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: सही दिशा में बैठना बना सकता है आपको सफल बिजनेसमैन

Vastu Tips: सही दिशा में बैठना बना सकता है आपको सफल बिजनेसमैन

0
Vastu Tips: सही दिशा में बैठना बना सकता है आपको सफल बिजनेसमैन
Vastu Tips for Business (AI Image)

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऑफिस की दिशा और बैठने की जगह को बेहद खास माना गया है. मान्यता है कि अगर मालिक या सीईओ गलत दिशा में बैठता है तो मेहनत करने के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती और कामकाज बार-बार रुकावटों से घिर जाता है. वहीं अगर सही दिशा चुनी जाए तो बिजनेस तेजी से आगे बढ़ने लगता है.

  • वास्तु के मुताबिक, पश्चिम दिशा (West) में बैठना सबसे शुभ माना गया है. इस दिशा में बैठने वाले लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. ऐसे व्यक्ति अपनी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाते हैं और नेतृत्व करने में सफल होते हैं.

यह भी पढ़ें- जॉब में आ रही समस्याएं? इन वास्तु उपायों से बदलें किस्मत

  • इसके साथ ही दक्षिण (South) और उत्तर (North) दिशा को भी ऑफिस में बैठने के लिए बेहद उत्तम माना गया है. अगर आप अपना ब्रांड स्थापित करना चाहते हैं और लंबे समय तक स्थिरता के साथ व्यापार बढ़ाना चाहते हैं तो दक्षिण दिशा आपके लिए सबसे सही रहेगी. यहां बैठने से व्यक्ति धैर्यवान बनता है और उसका बिजनेस मजबूत आधार पर खड़ा होता है.

यह भी पढ़ें- आंगन में छिपा है दुर्भाग्य का दरवाजा, बनवाते समय इन वास्तु नियमों का रखें ख्याल

  • वहीं अगर लक्ष्य ज्यादा बिक्री और ग्राहकों का नेटवर्क फैलाना है तो उत्तर दिशा में बैठना लाभकारी साबित होता है. यह दिशा कारोबार को विस्तार देने, नए अवसर लाने और निरंतर लाभ दिलाने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: तिजोरी नहीं होगी खाली, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी, घर में करें बस ये 4 वास्तु बदलाव

  • इसके विपरीत कुछ दिशाएं व्यापार में बाधा डालने वाली मानी गई हैं. दक्षिण-पश्चिम (South-West) में बैठने से प्रगति की गति धीमी हो जाती है और रुकावटें बार-बार सामने आती हैं. वहीं उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में बैठना भी अशुभ माना गया है, क्योंकि यहां बैठने वाला व्यक्ति काम को गंभीरता से नहीं ले पाता और समय व्यर्थ करता है, जिससे नुकसान होता है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel