[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: रात को सोने से पहले इन चीजों को निकालें कमरे से बाहर, कारण जान उड़ जाएंगे होश

Vastu Tips: रात को सोने से पहले इन चीजों को निकालें कमरे से बाहर, कारण जान उड़ जाएंगे होश

0
Vastu Tips: रात को सोने से पहले इन चीजों को निकालें कमरे से बाहर, कारण जान उड़ जाएंगे होश
vastu-tips-for-bedroom

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से किया जाता है तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसे में इसके परिणाम भी काफी बुरे हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको रात को सोते समय अपने कमरे में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन चीजों को सोते समय अपने कमरे में रखते हैं तो आपको सही तरीके से नींद नहीं आ पाती है. केवल यहीं नहीं, इन चीजों को रखने की वजह से कई बार आपको पैसों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.

झूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने कमरे में रात के समय झूठे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए, चाहे वह चाय या फिर कॉफी वाली कप ही क्यों न हो. जब आप अपने कमरे में झूठे बर्तनों को रख देते हैं तो ऐसे में पूरे घर पर निगेटिव एनर्जी का प्रभाव पड़ने लगता है. कई बार ऐसा होने की वजह से आपको पैसों की तंगी का भी सामना करना पड़ता है. जब आप लगातार ऐसा करते रहते है तो कुछ ही समय में आप गरीब हो जाते हैं.

Also Read: Vastu Tips: घर पर ये संकेत दिख जाए तो समझ लें होगी पैसों से बारिश, गरीबी से मिलेगा छुटकारा

Also Read: Vastu Tips: मनचाहे नौकरी की होगी प्राप्ति, वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

चप्पल और जूते

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने कमरे में कभी भी बाहर से अकार जूते और चप्पलों को खोलकर नहीं रखना चाहिए. खासतौर पर जब बात आती है रात के समय की तो ऐसे में हर कीमत पर जूते चप्पलों को कमरे में रखने से बचना चाहिए. जब आप कमरे में जूते और चप्पल रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है और घर से चली जाती है. कई बार आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है.

झाड़ू

वैसे तो झाड़ू को काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इसे मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता रहा है. लेकिन, आपको भूलकर भी इसे अपने कमरे में रात को सोते समय नहीं रखना चाहिए. जब आप अपने कमरे में झाड़ू को रखते हैं तो इसकी वजह से आपकी शादी-शुदा जिंदगी में काफी बुरा असर पड़ सकता है. परिवार में तरक्की होनी बंद हो जाती है और साथ ही आपसी प्यार भी खत्म हो सकता है.

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी इन चीजों को अपने घर पर कभी न रखें खाली, लग सकता है दोष हो सकते हैं गरीब

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Bihar News: शादी तय होने के बाद यात्री शेड में मिली युवती की लावारिश लाश, मौत की गुत्थी उलझी
Next article IND vs AUS: टीम इंडिया के सामने मुश्किलें ही मुश्किलें, कैसे होगा बेड़ा पार?
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel