[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: निगेटिव एनर्जी को घर से हमेशा के लिए करें दूर, जानें क्या है तरीका

Vastu Tips: निगेटिव एनर्जी को घर से हमेशा के लिए करें दूर, जानें क्या है तरीका

0
Vastu Tips: निगेटिव एनर्जी को घर से हमेशा के लिए करें दूर, जानें क्या है तरीका

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की अगर माने तो आपको लगभग सभी जगह निगेटिव एनर्जी देखने को मिल जाएगी. यह निगेटिव एनर्जी अगर आपके घर या फिर ऑफिस में हो तो इसका सीधा असर आपकी तरक्की पर पड़ता है. निगेटिव एनर्जी होने की वजह से आप अपने जीवन में तरक्की नहीं कर पाते हैं. कई बार तो बने-बनाये काम भी बिगड़ जाते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने जीवन से निगेटिव एनर्जी को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं. तो चलिए वास्तु शास्त्र में बताये गए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

घर में पूजा-पाठ जरूरी

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर और जीवन से निगेटिव एनर्जी दूर हो तो ऐसे में आपको अपने घर पर नियमित रूप से पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप करना चाहिए. अगरबत्ती और धूप का भी इस्तेमाल करना चाहिए. कोशिश करे कि अपने घर को सुगन्धित रखें और इसके साथ ही ग्रंथों का भी पाठ नियमित रूप से करें। ऐसा करने से आपके घर से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है.

Also Read: Vastu Tips: घर पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, होगा भारी नुक्सान

Also Read: Vastu Tips: अपने बच्चे के कमरे से आज ही हटा दें ये चीजें, पढाई में लगेगा मन, जीवन में होंगे सफल

Also Read: Vastu Tips For House: घर में है वास्तु दोष तो सुधारने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय

नमक के पानी से पोछा

अगर आप घर से वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में नमक के पानी से पोछा लगाना एक कारगर उपाय माना जा सकता है. ऐसा करने से कीटाणु तो मरते ही हैं बल्कि, इसके साथ ही निगेटिव एनर्जी भी घर से दूर हो जाती है. अगर आप नियमित रूप से नमक के पानी से पोछा लगाते हैं तो सभी तरह के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं.

साफ़ और व्यवस्थित रखें अपना घर

अगर आप अपने घर को गंदा और अव्यवस्थित रखते हैं तो ऐसे में निगेटिव एनर्जी आपके घर पर वास करने लगती है. ऐसे में अपने घर की हमेशा साफ़ और व्यवस्थित रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आपको नियमित रूप से अपन घर में जमे धूल और मिट्टी को साफ़ करते रहना चाहिए. फर्श को भी नियमित रूप से पोछे. अपने घर से टूटे-फूटे चीजों को जितनी जल्दी हो सके हटा लें या फिर बनवा लें. बेकार की चीजों को अपने घर में इकठ्ठा न होने दें.

Also Read: Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में न रखें ये चीजें, होगी धन-दौलत और तरक्की में बाधा

Previous article T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर खुशी से झूम उठे सेलेब्स, अमिताभ बच्चन बोले- बीच में टीवी बंद कर दिया लेकिन…
Next article Aaj Ka Love Rashifal 10 June 2024: आज इन राशि वालों के पार्टनर लुटाएंगे भरपूर प्यार, जानें कैसा रहेगा आपका लव लाइफ
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel