[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: घर से वास्तु दोषों को दूर करेंगे फिटकरी के साथ किये गए ये उपाय, जानें

Vastu Tips: घर से वास्तु दोषों को दूर करेंगे फिटकरी के साथ किये गए ये उपाय, जानें

0
Vastu Tips: घर से वास्तु दोषों को दूर करेंगे फिटकरी के साथ किये गए ये उपाय, जानें

Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले वास्तु शास्त्र का ख्याल रखा जाए तो ऐसे में इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, इन नियमों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम भी वैसे ही विपरीत हो सकते हैं. कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे हमारे घर पर वास्तु दोष लग जाते हैं. इन दोषों से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के तरकीब अपनाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल कर इन वास्तु दोषों से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

निगेटिव एनर्जी से छुटकारा

अगर आप अपने घर से निगेटिव एनर्जी को हटाना चाहते हैं तो ऐसे में आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने पूरे घर पर फिटकरी के पानी से पोछा लगाना होगा. ऐसा करने पर आप बीमार भी कम पड़ेंगे और इसके साथ ही आपके जीवन में आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है.

Also Read: Vastu Tips : घर पर कौआ का आना क्या देता है संकेत, जानें

Also Read: Vastu Tips: किचन में बार-बार इन चीजों का गिरना है बर्बादी का संकेत, आप भी जानें

लाल कपड़े में बांधना फायदेमंद

अगर आप चाहते हैं कि आपके इनकम में बढ़ोतरी हो तो ऐसे में भी आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक लाल कपड़े में फिटकरी को बांधकर घर या फिर ऑफिस के मुख्य द्वार पर लटका दें. इससे आपको काफी कम समय में फायदे देखने को मिल जाएंगे.

खिड़की पर रख दें

अगर आपके घर पर आये दिन लड़ाई-झगड़े और कलह होते रहते हैं तो ऐसे में भी फिटकरी आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. आपको सिर्फ अपने घर की खिड़की के पास एक कटोरे में फिटकरी को लेकर रख देना है. ऐसा करने से घर से निगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है.

Also Read: Vastu Tips: जमकर होगी तरक्की और कमाई, आज ही घर लेकर आएं ये चीजें

पीपल के पेड़ के पास

अगर आप पर कर्ज काफी ज्यादा बढ़ गया है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको फिटकरी को लेकर पीपल के पेड़ के पास रख देना चाहिए. इसके लिए आपको फिटकरी को पान के पत्ते में डालकर बुधवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे रक्षासूत्र के साथ रख देना होगा.

स्टडी टेबल पर

अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो ऐसे में भी आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का मन पढाई में लगे तो ऐसे में उन स्टडी टेबल पर एक फिटकरी का टुकड़ा रख दें. ऐसा करने पर उनका मन पढ़ाई करने में लगने लगेगा.

Also Read: Vastu Tips: मेन गेट पर सिन्दूर का टीका लगाने के क्या हैं फायदे? अब तक नहीं किए तो आज करें ये काम

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा संग रोमांस करने पर इस एक्टर को किया गया ट्रोल, अभिमन्यु से है कनेक्शन
Next article Mpox के वैक्सीन को WHO ने दी मंजूरी, बवेरियन नॉर्डिक का सिंगल डोज़ 76 प्रतिशत तक असरदार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel