[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: पूजा घर बनाते समय न करें ये आम गलतियां, जानें वास्तु के अनुसार सही दिशा और स्थान

Vastu Tips: पूजा घर बनाते समय न करें ये आम गलतियां, जानें वास्तु के अनुसार सही दिशा और स्थान

0
Vastu Tips: पूजा घर बनाते समय न करें ये आम गलतियां, जानें वास्तु के अनुसार सही दिशा और स्थान
AI generated image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियमों का भी जिक्र किया गया जिनका पालन हमें उस समय करना चाहिए जब हम पूजा घर का निर्माण करवा रहे होते हैं. मान्यताओं के अनुसार जब आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और साथ ही आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होता है. इन नियमों का पालन करने पर आपके ऊपर ईश्वर की कृपा भी बनी रहती है और आपको पूजा का भी बेहतर. तो चलिए पूजा घर से जुड़े इन नियमों को जानते हैं विस्तार से.

किस दिशा में हो पूजा घर?

अगर आप पूजा घर का निर्माण करवा रहे हैं तो आपको इसे हमेशा ही घर के उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाना चाहिए. इसे सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. जब आप इस दिशा में मंदिर बनवा लेते हैं तो आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है और साथ ही आपका घर पवित्र भी हो जाता है. अगर आप किसी कारण से इस दिशा में मंदिर नहीं बनवा पा रहे हैं तो पूर्व दिशा में भी मंदिर का निर्माण करवा सकते हैं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि जिस समय आप पूजा कर रहे हैं तो आपका मुंह हमेशा से पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. ऐसा करने पर आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बरसने लगती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका

किस जगह पर हो पूजा घर?

आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप जिस जगह पर पूजा घर बनवा रहे हैं वह जगह शांत, साफ और पॉजिटिव एनर्जी से भरी हुई हो. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि यह मंदिर जमीन से कुछ इंच ऊपर हो. साथ ही आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए यह पूजा घर बाथरूम या फिर शौचालय के आसपास न हो.

किस तरह की हो मूर्तियां?

अगर आप मंदिर में मूर्तियों को स्थापित करने जा रहे हैं आपको इस बात का ख्याल रखना है कि उनकी जो लंबाई है वह 9 इंच से ज्यादा न हो. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि मूर्तियां दीवार से सटी हुई न हों और साथ ही हवा के आने-जाने के लिए पीछे की तरफ उचित जगह मौजूद हो. अगर मंदिर में मूर्तियां टूटी हुई है तो उन्हें वहां से हटा दें. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि मंदिर में एक ही भगवान की मूर्तियां मौजूद न हो.

कैसा हो मंदिर का रंग?

अगर आप पूजा घर को रंगने की सोच रहे हैं तो इसके लिए हल्के रंगों को सबसे शुभ और बेहतर माना जाता है. इसके लिए आप पीले, सफेद, क्रीम या फिर पिंक रंग का चुनाव कर सकते हैं. इसके अलावा आपको कभी भी मंदिर को काले रंग से नहीं रंगवाना चाहिए. ऐसा करना कभी भी शुभ नहीं माना जाता है. मंदिर भले ही कितना भी छोटा क्यों न हो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसमें अगरबत्ती, शंख, दीये और घंटी रखने के लिए पर्याप्त जगह मौजूद हो.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article NEET UG Counselling 2025: ये सभी डॉक्यूमेंट्स हैं एडमिशन के लिए जरूरी, एक भी छूटा तो बर्बाद हो जाएगा साल
Next article Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 25: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा हिट या फुस्स, कलेक्शन्स ने किया खुलासा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel