[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips for Evening: शाम के समय गलती से भी कभी दान में न दें ये 5 चीजें, दूर चली जाती है मां लक्ष्मी और बिगड़ सकती है किस्मत

Vastu Tips for Evening: शाम के समय गलती से भी कभी दान में न दें ये 5 चीजें, दूर चली जाती है मां लक्ष्मी और बिगड़ सकती है किस्मत

0
Vastu Tips for Evening: शाम के समय गलती से भी कभी दान में न दें ये 5 चीजें, दूर चली जाती है मां लक्ष्मी और बिगड़ सकती है किस्मत
AI generated image

Vastu Tips for Evening: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जब इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी ज्यादा पॉजिटिव होते हैं वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने से आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को जिक्र किया गया है जिन्हें हमें गलती से भी शाम के समय किसी को दान में नहीं देना चाहिए या फिर अगर कोई आपसे मांगने आए तो भी इन्हें देने से बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार अगर आप शाम के समय इन चीजों को किसी को भी देते हैं तो इसका काफी बुरा असर आपकी जिंदगी पर ही पड़ता है. तो चलिए इन चीजों के बारे मेंजानते हैं ताकि आप मुसीबतों में फंसने से बचे हुए रहे.

नमक, दही और चीनी का दान

वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको शाम के बाद या फिर सूर्योदय के बाद किसी को भी दही, नमक या फिर चीनी जैस सफेद चीजें दान में या फिर उधार में नहीं देना चाहिए. अगर आप शाम के समय गलती से भी इन किसी और दही दान में दे देते हैं तो इससे आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर होता है जिस वजह से आपके घर और जीवन में खुशियों और वैभव की कमी हो जाती है. इसके अलावा अगर आप नमक का दान करते हैं तो आपको जीवन में अन्य तरह की मुसीबतों से जूझना पड़ता है.

Vastu Tips: क्यों आपको हर दिन जलाना चाहिए तुलसी के नीचे घी का दीया? जान लें 5 चमत्कारी फायदे

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी तो रात के समय इन 5 चीजों को नहीं रखते खुला? घर में आ सकती है दरिद्रता!

शाम के समय हल्दी का दान

वास्तु शाश्त्र के अनुसार आपको गलती से भी शाम के समय किसी को भी हल्दी दान में नहीं देना चाहिए. जानकारों के अनुसार हल्दी का दान आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति पर काफी बुरा असर पड़ता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें गुरु कमजोर होने की वजह से आपकी सुख-समृद्धि छिन भी सकती है. शाम के समय हल्दी का दान आपको आर्थिक रूप से भी कमजोर कर सकता है.

तुलसी के पौधे का दान

हमारे सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है और साथ ही इसे खास भी उतना ही. हमारे घरों में इसकी पूजा तक की जाती है जिस वजह से आपको शाम के समय तुलसी के पौधे का दान करने से मना किया गया है. वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको गलती से भी संध्याकाल में तुलसी के पौधे का दान नहीं करना चाहिए. आपकी यह गलती आपको कई तरह की मुसीबतों में डाल सकती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में दिखे ये संकेत तो समझें दरवाजे पर खड़ी है सुख-समृद्धि! जल्द मिलने वाली है खुशहाली और सफलता

सुई का दान करने से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको शाम के समय गलती से भी सुई का दान नहीं करना चाहिए. अगर कोई आपसे सुई मांगने आए तो भी आपको उसे यह देने से बचना चाहिए. आपकी इस छोटी सी लगने वाली गलती का आपके जीवन पर काफी बुरा असर पड़ता है और आप कई तरह की मुसीबतों का शिकार हो सकते हैं.

पैसों का दान

वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको शाम के समय गलती से भी किसी को भो न पैसे दान में देने चाहिए और न ही उधार में. शाम के समय पैसों का लेन-देन भी उतना ही अशुभ माना जाता है. वास्तु के जानकारों के अनुसार शाम के समय भी मां लक्ष्मी आपके घर आती है और ऐसे में जब आप पैसों का दान करते हैं या फिर किसी को पैसे उधारी में देते हैं तो मां लक्ष्मी आपके घर से चली जाती है. आपकी इस गलती की वजह से आपको जीवनभर पैसों से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आंगन और बालकनी में रखी ये 5 चीजें रोक रही हैं आपकी तरक्की! क्या आप भी कर रहे हैं इन्हें रखने की गलती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article संध्या सिंह की अगुवाई में डांडिया महोत्सव में झूमीं महिलाए
Next article दुर्गा पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel