[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपकी अलमारी में भी भरे हुए हैं पुराने कपड़े? वास्तु शास्त्र से जानें इन्हें रखना शुभ है या अशुभ

क्या आपकी अलमारी में भी भरे हुए हैं पुराने कपड़े? वास्तु शास्त्र से जानें इन्हें रखना शुभ है या अशुभ

0
क्या आपकी अलमारी में भी भरे हुए हैं पुराने कपड़े? वास्तु शास्त्र से जानें इन्हें रखना शुभ है या अशुभ
घर में पुराने कपड़ों को रखने से क्या होता है? Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर इसमें बताये गए नियमों का हम सही से पालन कर लें तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को अनदेखा कर दिया जाए तो जीवन में परेशानियों का बढ़ना भी शुरू हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घरों में जो भी चीजें मौजूद होती हैं उनका सीधा असर हमारे जीवन, दिमाग और किस्मत पर पड़ता है. खासकर जब बात आती है कपड़ों की, तो इन्हें हमारी हर दिन की एनर्जी से जुड़ा हुआ भी माना जाता है. ये कपड़े काफी आसानी से पॉजिटिव या फिर निगेटिव माहौल बन सकते हैं. आज की यह आर्टिकल इन सभी के लिए है जिनके घर की अलमारी पुराने कपड़ों से भरी हुई है और इन्होंने इन कपड़ों को सालों से नहीं पहना है. आज हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि इन कपड़ों को घर पर रखना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है या फिर अशुभ. तो चलिए जानते हैं.

बहुत ज्यादा पुराने कपड़े रखना क्यों माना जाता है अशुभ?

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो घर पर रखे बहुत ही ज्यादा पुराने, फटे या फिर इस्तेमाल में न आने वाले कपड़े निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं. इस तरह के कपड़े घर में अव्यवस्था की स्थिति को बढ़ा देते हैं, जिसकी वजह से आपका मेंटल स्ट्रेस और एंग्जायटी भी काफी बढ़ सकती हैं. जब आपके घर में बेकार की चीजें इकठ्ठा होने लगती हैं तो इससे धीरे-धीरे पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो रुकने लग जाता है. इसकी वजह से कई बार आपको अपने घर का माहौल हैवी और थका देने वाला लगने लगता है.

मेंटल हेल्थ और फिनांशियल कंडीशन पर असर

आपको शायद यह जानकार हैरानी हो लेकिन घर पर रखे पुराने कपड़ों का सीधा असर हमारे दिमाग और सोच पर पड़ता है. ऐसे में अगर आपकी अलमारी में इस तरह के कपड़े भरे हुए हैं जिन्हें आपने सालों से नहीं पहना है, तो इसकी वजह से आपके फैसले लेने की कैपिसिटी को अफेक्ट कर सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी वजह से भी आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कई बार बेकार के खर्चे बढ़ जाते हैं तो कई बार सेविंग्स करने में दिक्कतें आने लगती हैं. मान्यताओं के अनुसार घर पर रखी हुई बेकार की चीजें मां लक्ष्मी की कृपा में रुकावट भी डाल सकती हैं.

किन पुराने कपड़ों को रखना सही है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर रखा हुआ हर एक पुराना कपड़ा अशुभ नहीं होता है. अगर ये कपड़े पुराने होने के बावजूद भी साफ-सुथरे हैं या फिर अच्छी कंडीशन में है, तो आप बिना किसी चिंता के इस तरह के कपड़ों को अलमारी में रख सकते हैं. इस तरह के कपड़े आपकी यादों से जुड़े हुए भी हो सकते हैं और हमेशा एक पॉजिटिव इमोशन दर्शाते हैं. इसके अलावा कुछ खास या फिर ट्रेडिशनल कपड़े जैसे कि शादी के कपड़े या शुभ मौकों पर पहने गए कपड़ों को भी संभालकर रखा जा सकता है. आपको सिर्फ इस बात की ख्याल रखना है कि ये साफ और व्यवस्थित हों.

पुराने कपड़ों का सही मैनेजमेंट

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी अलमारी की सफाई हर कुछ दिनों में करते रहना चाहिए। अगर आप कोई भी कपड़ा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो आपको उन्हें किसी जरूरतमंद को दान में दे देना चाहिए. जब आप ये कपड़े किसी और को दे देते हैं तो आपके घर में जगह बनती है और साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ने लगती है. अगर आपके घर पर फटे हुए और खराब कपड़ें हैं तो आपको उन्हें भूलकर भी अपने घर पर नहीं रखना चाहिए. आपको इन्हें जितनी जल्दी हो सके हटा देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Previous article Amit memorial cricket: सुमित कुमार का अर्धशतक, जुस्को एकादश की टीम जीती
Next article प्रोजेक्ट भारत के तहत प्रतिनिधि सम्मान समारोह
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel