[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अमीर लोग अनजाने में भी नहीं करते ये 4 गलतियां, पैसे की तंगी से छुटकारा चाहिए तो जान लें

अमीर लोग अनजाने में भी नहीं करते ये 4 गलतियां, पैसे की तंगी से छुटकारा चाहिए तो जान लें

0
अमीर लोग अनजाने में भी नहीं करते ये 4 गलतियां, पैसे की तंगी से छुटकारा चाहिए तो जान लें
अमीर लोग कौन सी गलतियां नहीं करते AI image

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करने से जीवन में परेशानियां बढ़ भी सकती हैं. वास्तु शास्त्र में घर को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि वह स्थान बताया गया है जहां से हमारी सोच, मेहनत और किस्मत की दिशा तय होती है और बदलती है. इसके अनुसार जो अमीर लोग होते हैं वे सिर्फ मेहनत ही नहीं करते, बल्कि अपने घर की एनर्जी का भी पूरा ख्याल रखना जानते हैं. जो अमीर लोग होते हैं वे हमेशा ही कुछ गलतियों को करने से बचते हैं. ये उस तरह के काम हैं जो उन्हें जीवन में पैसे, सुख और तरक्की करने से रोक सकते हैं. तो चलिए वास्तु शास्त्र में बताई गयी उन गलतियों के बारे में जिन्हें अमीर लोग गलती से भी करने से बचते हैं.

घर को गंदा और बिखरा हुआ नहीं रखते

वास्तु शास्त्र के अनुसार जो अमीर लोग होते हैं वे हमेशा ही अपने घर को साफ-सुथरा और सुलझा हुआ रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मौजूद गंदगी और अव्यवस्था निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करते हैं. इसके अलावा घर पर मौजूद इस तरह की चीजें मेंटल स्ट्रेस और पैसों से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ाना शुरू कर देते हैं. घर में फैला हुआ बेकार सामान, बेवजह की फालतू चीजें और कचरा आपको तरक्की करने से रोकता है. जब आप घर से इस तरह की चीजों को हटा देते हैं तो पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और साथ ही पैसे और शांति से जीवन भी भर जाता है.

यह भी पढ़ें: गुरुवार और शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, छोटी सी लापरवाही कर सकती है बड़ा नुकसान

घर में नहीं रखते टूटी-फूटी चीजें

जो अमीर लोग होते हैं वे कभी भी अपने घर में टूटे हुए बर्तनों को, खराब घड़ी, टूटा हुआ फर्नीचर और खराब बड़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजें कभी नहीं रखते. घर पर रखी इस तरह की चीजें रुकावट और असफलता की तरफ इशारा करते हैं. अगर आप इस तरह की चीजें घर पर रखते हैं तो सिर्फ आपके काम सिर्फ अटकते नहीं हैं बल्कि आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी होनी शुरू हो सकती हैं. अगर घर पर ऐसी कोई चीज आपके काम की न हो, तो उसे बिना देरी किये घर से बाहर निकाल देना चाहिए.

मुख्य दरवाजे की नहीं करते अनदेखी

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को सबसे ज्यादा जरूरी बताया गया है. यह वह जगह है जहां से एनर्जी घर के अंदर प्रवेश करती है. जो अमीर लोग होते हैं वे हमेशा अपने घर के मुख्य दरवाजे को साफ, मजबूत और बिना किसी रुकावट के रखते हैं. अगर दरवाजे टूटे हुए हों, उनमें से चरमराहट की आवाज आ रही हो और बीच रास्ते में जूते-चप्पल रखें हो तो इस तरह की चीजों से जल्दी छुटकारा पाएं. मुख्य दरवाजे से जुड़ी ये गलतियां घर पर पैसों को आने से रोकते हैं.

नहीं डालते गलत दिशा में सोने की आदत

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपके सोने की दिशा का सीधा असर आपकी सेहत और आपकी सोच पर पड़ता है. जो अमीर लोग होते हैं वे कभी भी सोते समय अपना सिर दक्षिण या पूर्व दिशा के अलावा किसी और दिशा में नहीं रखते. मान्यताओं के अनुसार उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से जीवन में स्ट्रेस और पैसों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती हैं. वहीं, जब आप सही दिशा में करके सोते हैं तो आपको नींद अच्छी आती है और साथ ही आप बेहतर फैसले भी ले पाते हैं.

यह भी पढ़ें: घर में आने वाली इन आवाजों को कभी न करें नजरअंदाज, वास्तु के अनुसार हो सकती हैं बड़े संकट की चेतावनी!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर जहाज नहीं, घूमता है सियार! 26 फरवरी को आएंगी राष्ट्रपति
Next article 16-17 फरवरी को होगा देवकुंड महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मंच
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel