[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style अनजाने में की गई ये गलतियां घर में ला सकती हैं दुर्भाग्य, तुरंत नहीं सुधरीं तो होगा नुकसान

अनजाने में की गई ये गलतियां घर में ला सकती हैं दुर्भाग्य, तुरंत नहीं सुधरीं तो होगा नुकसान

0
अनजाने में की गई ये गलतियां घर में ला सकती हैं दुर्भाग्य, तुरंत नहीं सुधरीं तो होगा नुकसान
दुर्भाग्य लाने वाली गलतियां Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके काफी सुखद और समृद्धि लाने वाले परिणाम देखने को मिलते हैं. वहीं, अगर इन्हें नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आनी शुरू हो जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर का माहौल हमारी जिंदगी पर काफी गहरा असर डालता है. कई बार छोटी-छोटी गलतियां निगेटिव एनर्जी की बढ़ा देती हैं, जिसकी वजह से जीवन में प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लग जाती है. अक्सर हम हर दिन ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनका असर हमें तुरंत तो नहीं देखने को मिलता है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदतें हमारे दुर्भाग्य का कारण बनती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी में दुर्भाग्य को बढ़ाने का काम करती है.

मुख्य दरवाजे के आसपास गंदगी रखना

हमारे घर का जो मुख्य दरवाजा होता है उसे एनर्जी के आने और जाने का भी रास्ता माना जाता है. ऐसे में अगर आप इसके आसपास गंदगी रखते हैं, जूते और चप्पलों को बिखरा हुआ छोड़े देते हैं या फिर कचरा इकठ्ठा करते हैं, तो इनकी वजह से निगेटिव एनर्जी भी काफी तेजी से आपके घर में आ जाती है. आपको हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर में घटने वाली इन घटनाओं को माना जाता है काफी अशुभ, समझ जाएं जल्द हो सकती हैं पैसों से जुड़ी दिक्कतें

टूटे-फूटे सामान को घर में रखना

अक्सर हम यह गलती कर देते हैं कि घर पर टूटे हुए बर्तनों, खराब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फिर पुराने फर्नीचर को घर पर ही रख लेते हैं. आपकी यह गलती घर पर निगेटिव एनर्जी को बढ़ा देती है और साथ ही आपको जिंदगी में तरक्की भी नहीं करने देती. आपके लिए बेहतर होगा कि इस तरह की चीजों को आप जितनी जल्दी हो सके घर से बाहर निकाल दें.

किचन में गंदगी और बिखराव

आपको कभी भी घर की रसोई को गंदा या फिर बिखरा हुआ नहीं छोड़ना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यह आपके सेहत और समृद्धि से भी जुड़ा हुआ होता है. अगर आप किचन को लंबे समय तक गंदा रखते हैं तो आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें होनी शुरू हो जाती है और साथ ही आपको सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती है.

यह भी पढ़ें: किचन में रखे टूटे बर्तन बन सकते हैं आपकी परेशानियों की जड़, जानें हैरान करने वाली सच्चाई

बेडरूम में गलत दिशा में सोना

वास्तु शास्त्र में इस बात का गहरा महत्व है कि रात को सोते समय आप अपने सिर को किस दिशा में रखते हैं. रात को सोते समय आपको अपना सिर उत्तर दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसे काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. अगर आप इस दिशा में अपने सिर को करके सोते हैं तो आपको स्ट्रेस, नींद की कमी और सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है. सोते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपका सिर हमेशा ही दक्षिण या फिर पूर्व दिशा की तरफ हो.

घर में बंद या खराब घड़ी रखना

घड़ी को समय का प्रतीक भी माना जाता है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको अपने घर पर कभी भी बंद या फिर खराब पड़ी हुई घड़ी को नहीं रखना चाहिए. अगर आप इस तरह की घड़ी को अपन घर पर रखते हैं तो आपकी जिंदगी में रुकावटें आने लगती हैं. अगर आपके घर पर इस तरह की घड़ी है तो आपको उसे बनवा लेना चाहिए या फिर घर के बाहर कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर के अंदर गीले कपड़े सुखाना सही है या गलत? जानें वास्तु शास्त्र के नियम

Previous article एसपी के जनता दरबार में आधा दर्जन मामलों की हुई सुनवाई
Next article Ranchi: जोन्हा का 125 वर्ष पुराना श्रीराम मंदिर बना आस्था का केंद्र, रामनवमी पर होगा महाभंडारा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel