[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपकी ये 5 छोटी आदतें घर में बढ़ा रही हैं स्ट्रेस और निगेटिविटी? ज्यादातर लोग करते हैं इन्हें नजरअंदाज

क्या आपकी ये 5 छोटी आदतें घर में बढ़ा रही हैं स्ट्रेस और निगेटिविटी? ज्यादातर लोग करते हैं इन्हें नजरअंदाज

0
क्या आपकी ये 5 छोटी आदतें घर में बढ़ा रही हैं स्ट्रेस और निगेटिविटी? ज्यादातर लोग करते हैं इन्हें नजरअंदाज
ये 5 आदतें घर में बढ़ा रही हैं स्ट्रेस और निगेटिविटी Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को आप नजरअंदाज कर देते हैं तो आपके जीवन में परेशानियां बढ़ भी सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों और आदतों का भी जिक्र मिलता है, जिन्हें अगर आप समय पर सुधारते नहीं हैं तो आपके घर का माहौल काफी ज्यादा भारी लगने लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद निगेटिव एनर्जी हमारे मेंटल स्ट्रेस और आपसी झगड़ों का कारण बन सकती है. अगर आपको अपने घर पर बेवजह ही स्ट्रेस और एंग्जायटी महसूस होती है, तो जितनी जल्दी हो सके आपको अपनी इन गलतियों और आदतों को सुधार लेना चाहिए. तो चलिए इन गलतियों और आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुख्य दरवाजे के पास जूता-चप्पल बिखेरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार केवल हमारे आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से घर में पॉजिटिव और मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है. कई लोगों की आदत होती है कि वे बाहर से आते ही मुख्य दरवाजे पर ही जूते-चप्पल उतार देते हैं या वहां गंदगी फैला कर रखते हैं. वास्तु के अनुसार, इससे राहु-केतु का दोष बढ़ता है और घर में मेंटल स्ट्रेस का माहौल बनता है. इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें और जूतों को शू-रैक में व्यवस्थित करके रखें.

टूटे-फूटे बर्तन और बंद घड़ियों को जमा करना

अक्सर हमारी यह आदत होती है कि हम घर के ही किसी कोने में या स्टोर रूम में टूटी हुई क्रॉकरी, चटके हुए बर्तन या बंद पड़ी घड़ियां रख छोड़ते हैं. वास्तु शास्त्र में इस तरह की सभी चीजों को बेहद ही अशुभ माना गया है. बंद घड़ी आपके जीवन और तरक्की की रफ्तार को रोक देती है, जिससे मन में निराशा और स्ट्रेस पैदा होता है. वहीं, टूटे बर्तन घर में दरिद्रता और लड़ाई-झगड़ों को बढ़ा देते हैं. अगर आपके घर में ऐसी चीजें हैं, तो उन्हें तुरंत बाहर का रास्ता दिखाएं.

बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत

आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में कई लोग अपनी सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट या फिर रात का खाना बिस्तर पर बैठकर ही आराम से खाना पसंद करते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे एक बेहद ही बुरी आदत की श्रेणी में रखा गया है. बिस्तर सोने और आराम करने की जगह है और यहां पर भोजन करने से राहु का निगेटिव प्रभाव बढ़ता है, जिससे रात में ठीक से नींद नहीं आती और बुरे सपने आ सकते हैं. नींद पूरी न होने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस बढ़ने लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन हमेशा डाइनिंग टेबल या जमीन पर आसन बिछाकर ही करना चाहिए.

घर के कोनों में अंधेरा रखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कोनों और उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण को हमेशा साफ और चमकदार रखना चाहिए. लेकिन कई लोग घर के कुछ हिस्सों या कोनों में अंधेरा रखते हैं या वहां कबाड़ जमा कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अंधेरे कोनों में निगेटिव एनर्जी बहुत जल्दी पैर पसारती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ता है और उदासी छाई रहती है. घर के हर कोने में रोशनी की उचित व्यवस्था करें, खासकर शाम के समय पूरे घर में लाइट जरूर जलाएं.

गंदे और बिखरे हुए कपड़े रखना

दिनभर पहने हुए गंदे कपड़ों को बाथरूम या बेडरूम के किसी कोने में ढेर लगाकर छोड़ देना भी स्ट्रेस की एक बड़ी वजह है. बिखरा हुआ और गंदा घर राहु और शनि के दोष को बुलावा देता है. इससे मन में कभी भी क्लियरिटी और शांति नहीं रहती. वास्तु शास्त्र के अनुसार हमेशा गंदे कपड़ों को लॉन्ड्री बास्केट में ढककर रखें और धोए हुए कपड़ों को संभालकर अलमारी में रखें.

ये भी पढ़ें: घर की इन 3 जगहों पर रखी गलत चीजें चुपचाप रोक देती हैं आपकी तरक्की, बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम और कमजोर पड़ने लगता है गुड लक

Previous article वृहद आश्रय गृह से पांच नाबालिग हुए फरार, चार बरामद
Next article कोसी में टला बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी नाव अनियंत्रित होकर डूबी, पांच महिलाएं घायल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel