[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपके घर में भी मेहमानों के आते ही बढ़ने लगता है स्ट्रेस? आपकी ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह

क्या आपके घर में भी मेहमानों के आते ही बढ़ने लगता है स्ट्रेस? आपकी ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह

0
क्या आपके घर में भी मेहमानों के आते ही बढ़ने लगता है स्ट्रेस? आपकी ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह
मेहमानों के आते ही क्यों बदल जाता है घर का माहौल AI image

Vastu Tips: आपने कई बार यह महसूस किया होगा कि घर पर सबकुछ ठीक और नॉर्मल चल रहा होता है, लेकिन जैसे ही घर पर मेहमान आते हैं, पूरे घर का माहौल बदल जाता है. कई बार माहौल स्ट्रेसफुल हो जाता है तो कई बार काफी ज्यादा हैवी लगने लगता है. कई बार तो माहौल इतना ज्यादा खराब हो जाता है कि छोटी से छोटी बातों पर भी बहस होने लग जाती है और साथ ही मन भी बेचैन हो जाता है. जब ऐसा होता है तो लगता है कि पूरे घर पर एक साथ निगेटिव एनर्जी फैल गयी है. जब ऐसा होता है तो हमें यह समझ ही नहीं आता है कि आखरी ऐसा हो क्यों रहा है. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो ऐसा होने के पीछे सबसे बड़ा हाथ घर की एनर्जी और कुछ छोटी-छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं. अगर आप समय रहते हैं बातों पर ध्यान दे देते हैं तो आपके घर का माहौल एक बार फिर से खुशहाल बन सकता है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

मुख्य दरवाजे के पास गंदगी होना

हमारे वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को एनर्जी के आने और जाने का रास्ता बताया गया है. ऐसे में अगर आप अपने घर के एंट्रेंस पर गंदगी, टूटे जूते-चप्पल या फिर बिखरे हुए सामानों को रख देते हैं, तो इससे घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लग जाती है. इस तरह के माहौल में जब घर पर कोई मेहमान आता है तो उसका असर पूरे घर के मूड पर पड़ सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का माहौल खराब न हो तो सबसे पहले अपने घर के मुख्य दरवाजे को साफ और व्यवस्थित रखना शुरू कर दें.

घर में जरूरत से ज्यादा भीड़भाड़ वाला सामान

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने घर पर पुराने और बेकार चीजों को भी संभालकर रख लेते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह का कोई भी सामान घर में ठहरी हुई एनर्जी का कारण बनता है. जब आपके घर पर मेहमान आते हैं तो पहले से मौजूद यह भारीपन आपको और भी ज्यादा महसूस होने लग जाता है. इसके अलावा आपकी इस गलती की वजह से आपके घर का माहौल पूरी तरह से स्ट्रेसफुल भी हो जाता है. ऐसा न हो इसलिए हर कुछ दिनों में घर पर मौजूद बेकार चीजों को हटाते रहें और सिर्फ जरूरी चीजों को रखना शुरू कर दें.

किचन और पूजा स्थान का बिगड़ा हुआ बैलेंस

आपके घर की किचन और पूजा घर को वास्तु शास्त्र में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण बताया गया है. अगर आपका किचन गंदा है या फिर पूजा घर के आसपास चीजें बिखरी हुई या फिर अव्यवस्थित हैं, तो समय के साथ पॉजिटिव एनर्जी कम होने लग जाती है. ऐसे में जब कई बार आपके घर पर मेहमान आ जाते हैं तो यह प्रेशर और भी ज्यादा बढ़ जाता है और इसी वजह से आपके घर में चिड़चिड़ापन भी बढ़ने लग जाता है. वहीं, जब आप अपने घर पर साफ-सफाई और बैलेंस बनाकर रखते हैं तो आपके घर का माहौल भी शांत बना हुआ रहता है.

निगेटिव सोच और स्ट्रेसफुल बातें

हमारा वास्तु शास्त्र सिर्फ घर की दिशा और घर पर मौजूद चीजों तक ही सीमित नहीं है, यह घर के लोगों की सोच और व्यवहार का भी इसमें काफी महत्व बताया गया है. अगर आपके घर पर आये दिन शिकायतें, गुस्से और स्ट्रेस से भरी बातें होती रहेंगी, तो उसकी निगेटिव एनर्जी पूरे घर के माहौल को अफेक्ट करने लगेंगी. ऐसे में घर पर मेहमानों के आने पर छोटी से छोटी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप घर में पॉजिटिव बातें और शांत व्यवहार रखने की कोशिश करें.

गलत दिशा में रखा फर्नीचर

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको अपने घर पर हमेशा ही भारी फर्नीचर को सही दिशा में रखना शुरू कर देना चाहिए. अगर सोफा, अलमारी या फिर कोई अन्य भारी सामान गलत जगह पर रखा हुआ होगा, तो इससे घर में एनर्जी के फ्लो में दिक्कत आने लगेगी. अगर इस गलती को सुधारा न जाए तो आपको बेचैनी होने लगेगी और साथ ही चीजों का बैलेंस भी बिगड़ा हुआ लगने लगेगा. आपके लिए अपने घर के ड्रॉइंग रूम को अच्छे से व्यवस्थित करके रखना और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि इसी जगह पर मेहमान सबसे ज्यादा समय बिताते हैं.

ये भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Previous article टाली बिशनपुर में खुशियों की लहर, खत्म हुई पेयजल की किल्लत
Next article Samastipur Crime News: बैंक से पैसे निकाल जूता खरीदने गया युवक, उचक्कों ने बाइक में टंगे झोले से उड़ाए ₹90 हजार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel