[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: पैसों और खुशियों से भरा रहेगा जीवन, घर पर इन दिशाओं में खिड़की का होना माना जाता है शुभ

Vastu Tips: पैसों और खुशियों से भरा रहेगा जीवन, घर पर इन दिशाओं में खिड़की का होना माना जाता है शुभ

0
Vastu Tips: पैसों और खुशियों से भरा रहेगा जीवन, घर पर इन दिशाओं में खिड़की का होना माना जाता है शुभ
vastu tips for windows at home

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन के लिए काफी गहरा महत्व बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने के दौरान आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का ख्याल रखते हैं तो ऐसे में इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक हो सकते हैं. वहीं, जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं भी आने का खतरा बना रहता है. आज की यह आर्टिकल खिड़कियों पर आधारित है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको पैसों और खुशियों से घर और जीवन को भरपूर रखने के लिए किन दिशाओं में खिड़कियां बनवानी चाहिए. केवल यहीं नहीं, किन दिशाओं में आपको खड़की बनवाने से बचना चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.

किन दिशाओं में खिड़की का होना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में खिड़कियों को बनवाते हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है. इन दिशाओं में खिड़की होने से घर पर सुख और समृद्धि का वास होता है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि खिड़कियां दो पल्लों की हो और खोलते-बंद करने के दौरान इनसे आवाज न आए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर रखी ये चीजें छीन लेती हैं आपकी खुशियां, जीवन पर पड़ता है काफी बुरा असर

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: आर्थिक तंगी से अब नहीं पड़ेगा जूझना, नये साल में जरूर अपनाएं ये उपाय

किस दिशा में खिड़की का होना सबसे शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के पूर्व दिशा में भी खिडकी बनवानी चाहिए. इस दिशा में खिड़की होने से घर पर सौभाग्य का आगमन होता है. यहीं नहीं, इस दिशा में खिड़की होने से आपके यश और तरक्की में भी वृद्धि होती है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आपने जितनी भी खिड़कियां बनवायी है वे सभी एक ही आकार के हों.

आर्थिक फायदे के लिए कहां होनी चाहिए खिड़की

अगर आप चाहते हैं कि आपको जीवन में कभी भी आर्थिक समस्यों का सामना न करना पड़े तो ऐसे में घर की उत्तर दिशा में खिड़की बनवानी चाहिए. इस दिशा को कुबेर की दिशा मानी जाता है. जब आप इस दिशा में खिड़कियां बनवाते हैं तो इससे आपको भगवान कुबेर का आशीर्वाद मिलता है. इस दिशा में खिड़की होने से आपके जीवन में खुशियों का भी आगमन होता है.

किस दिशा में न हों खिड़कियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर कभी भी दक्षिण दिशा में खिड़कियों को नहीं बनवाना चाहिए. इस दिशा में खिड़कियों के होने से घर पर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस दिशा में खिड़की के होने से जीवन में समस्याएं भी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article BPSC Protest: प्रशांत किशोर का फतुहा अस्पताल में हुआ मेडिकल चेकअप, कभी भी कोर्ट में हो सकती है पेशी
Next article Video: हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों का पहला वीडियो आया सामने, पुलिस पर लगाया बर्बरता का आरोप
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel