[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips for Navratri: नवरात्रि के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, बरसेगी माता रानी की कृपा

Vastu Tips for Navratri: नवरात्रि के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, बरसेगी माता रानी की कृपा

0
Vastu Tips for Navratri: नवरात्रि के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, बरसेगी माता रानी की कृपा
Navratri 2024 Day

Vastu Tips for Navratri: नवरात्रि का त्योहार जिसे पूरे देश में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है, भारत का एक प्रमुख त्योहार है. इस साल नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, जिसकी रौनक और भक्ति से भरी आध्यात्मिक ऊर्जा चारों तरफ देखी और महसूस की जा रही है. नवरात्रि के इस त्योहार में भक्त माता रानी से प्रार्थना करते हैं और यह चाहते हैं कि मां उनकी हर मनोकामना पूरी करे, लेकिन लोगों को पूजा से जुड़े वास्तु का ज्ञान नहीं होता है, जिस कारण वो साधारण गलतियां कर देते हैं और इससे माता रानी नाराज भी हो जाती है. अगर आप इस नवरात्रि माता रानी की पूजा कर रहे हैं तो, इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जो वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि की पूजा के दौरान ध्यान में रखनी चाहिए.

मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र की मानें तो अगर आप इस साल अपने घर में नवरात्रि की पूजा कर रहे हैं तो आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निर्माण जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और माता रानी भी खुश होती है.

अखंड ज्योति

नवरात्रि में माता की पूजा के दौरान अखंड ज्योति जरूर जलाएं, ज्योति में समय-समय पर घी या तेल जरूर डालते रहें. इस ज्योति को माता रानी के फोटो या प्रतिमा के बाई ओर रखें.

Also read: Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताया घर पर मोर का पंख रखना शुभ होता है या अशुभ

Also read: Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति किसी को नहीं बताते हैं ये 4 बातें

साफ-सफाई

अगर आप इस साल नवरात्रि की पूजा कर रहे हैं, तो जिस स्थान पर आप पूजा कर रहे हैं, उस स्थान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें. कई लोग ऐसे होते हैं, जो माता रानी की प्रतिमा के सामने कई सारी चीजें रख देते हैं, जो अव्यवस्थित दिखाई पड़ता है, इसलिए हमेश कोशिश करें कि माता रानी को जहां स्थापित किया जाए, वहां सफाई हो.

इस रंग का ना करें इस्तेमाल

नवरात्रि की पूजा में काले रंग के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है, वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग माता को अधिक प्रिय होता है, इसलिए हमेशा ये कोशिश करें कि माता रानी का लाल रंग से श्रृंगार करें और काले रंग के इस्तेमाल से बचें.

Also read: Baby Girl Names: बेटी के लिए चुने मां दुर्गा के ये सुंदर नाम, शक्ति और पवित्रता का है प्रतीक

Trending Video

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel