[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: चमक जाएगी किस्मत, लिविंग रूम के लिए अपनाएं ये वास्तु नियम

Vastu Tips: चमक जाएगी किस्मत, लिविंग रूम के लिए अपनाएं ये वास्तु नियम

0
Vastu Tips: चमक जाएगी किस्मत, लिविंग रूम के लिए अपनाएं ये वास्तु नियम

Living Room Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की अगर माने तो हमारे घर के सबसे महत्वपूर्ण कमरों में से एक लिविंग रूम है. यह एक ऐसी जगह होती है जहां पूरे घर-परिवार के लोग एक साथ आकर इकठ्ठा होकर बैठते हैं. केवल यहीं नहीं, हमारे घर जो मेहमान आते हैं उन्हें भी हम यहीं बैठाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए जब आप अपने लिविंग रूम को सेटअप कर रहे हों उस समय. अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो ऐसे में आपकी किस्मत चमकने के साथ ही आपको धन का लाभ भी हो सकता है. तो चलिए इन नियमो के बारे में जानते हैं.

लिविंग रूम में न रखें इस तरह की चीजें

अगर आप अपने लिविंग रूम को सेटअप कर रहे हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप ने उसमें आर्टिफिशियल पेड़-पौधे, फ्लावर्स न रखें हों. केवल यहीं नहीं, आपको अपने लिविंग रूम में कैक्टस या फिर बोन्साई का पौधा नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इन चीजों को लिविंग रूम में रखते हैं तो ऐसे में आपको धन की हानि हो सकती है. केवल यहीं नहीं, आपके इनकम के सोर्स, बिजनेस पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. कोशिश करें कि अपने लिविंग रूम में आप फ्रेश फ्लावर्स रखें। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है.

Also Read: Vastu Tips: घर में रखते हैं लकड़ी का मंदिर? इन चीजों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Also Read: Vastu Tips: घर में खराब पड़ी इन चीजों को तुरंत निकालें बाहर, बढ़ सकती है मुश्किलें

Also Read: Vastu Tips: घर में इन जगहों पर भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल

किस दिशा में हो लिविंग रूम

जब आप अपने लिविंग रूम के लिए जगह निर्धारित करें तो उस समय इस बात का खास ख्याल रखें कि लिविंग रूम दक्षिण या पश्चिम दिशा में न हो. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा में लिविंग रूम बनवाने से आपकी किस्मत चमक सकती है. केवल यहीं नहीं, अपने लिविंग रूम में दीवारों को भूलकर भी काले या फिर लाल रंग में न रंगवाये. आप अगर चाहें तो अपनी दीवारों को नीले, पीले या फिर हरे रंग से रंगवा सकते हैं.

लिविंग रूम में न करें ये गलतियां

आपको अपने लिविंग रूम में अक्वेरियम रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो कोई भी अगर वास्तु दोष हो तो वह दूर हो सकता है. केवल यहीं नहीं, घर में आपसी तनाव भी नहीं होती है. आप अगर चाहें तो इसे पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं. वहीं, अगर आप अपने लिविंग रूम के बीच में झूमर को टांगते हैं तो आपके लिए सतर्क हो जाने की जरुरत है. यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है. आप झूमर को दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लटका सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी न करें शीशे से जुड़ी ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान

Previous article Jobs: संगठित क्षेत्र में बढ़ रहीं नौकरियां : वित्त मंत्रालय
Next article घोर नक्सल प्रभावित इलाके में वोट देने के लिए उमड़ी मतदाताओं की भीड़, देखें PHOTOS
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel