[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips for Kitchen: रसोईघर में इन गलतियों से बचें,वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Vastu Tips for Kitchen: रसोईघर में इन गलतियों से बचें,वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

0
Vastu Tips for Kitchen: रसोईघर में इन गलतियों से बचें,वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
Vastu Tips for Kitchen

Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में कुछ खास नियमों का पालन करने से घर में धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है. वास्तु के अनुसार तवा घर में बरकत और धन लाने का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है. तवा न केवल खाना पकाने में काम आता है बल्कि यह घर में लक्ष्मी के वास और धन के प्रवाह को भी प्रभावित करता है. यदि आप इसे सही तरीके से रखेंगे तो आपके घर में किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल सकते हैं.

तवे को गर्म करते समय नमक का करें इस्तेमाल

जब आप सुबह खाना बनाने के लिए तवा गरम करें तो उस पर ताजे नमक का छिड़काव करें. ध्यान रखें कि नमक में कोई अन्य सामग्री जैसे हल्दी या लाल मिर्च न हो. यह उपाय तवे को साफ करने के साथ-साथ आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.

रसोई को रखें साफ

तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं. यदि किसी महिला ने गंदे तवे या कढ़ाई का इस्तेमाल किया तो इसका प्रतिकूल प्रभाव उसके पति के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. ऐसे में रसोई को हमेशा साफ रखें.

Also Read : Vastu Tips: धन की समस्या जल्द होगी खत्म अपनायें यह ट्रिक्स

तवा को ठंडा करने के बाद नींबू और नमक से रगड़ें

जब तवा ठंडा हो जाए तो उसे नींबू और नमक से रगड़ें. इससे तवा न केवल चमकदार बनेगा बल्कि आपकी किस्मत भी चमकने लगेगी. तवा या कढ़ाई को कभी भी ईंट या किसी तीखी वस्तु से खुरचकर न साफ करें. बेहतर होगा कि उसे गर्म करके धीरे-धीरे चिपकी हुई सामग्री हटा लें. यह न केवल तवे को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि इसे पवित्र रखने में मदद करता है.

Also Read : Bad Habits Effects: पत्नी की इन आदतों से घर में आती है कंगाली, जानें कैसे बचें

गर्म तवे पर पानी छिड़कने से बचें

तवा और कढ़ाई की पवित्रता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इन्हें कभी भी झूठे खाद्य पदार्थों से न रखें. घर में इनके स्वच्छता का ध्यान रखने से धन के आने के रास्ते आसान हो जाते हैं.गर्म तवे पर पानी डालना वास्तु शास्त्र के अनुसार अपशगुन माना जाता है. गर्म तवे पर पानी छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है साथ ही यह किसी अप्रत्याशित घटना जैसे मूसलधार बारिश की चेतावनी भी देता है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel