[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर की तरक्की रोक सकती हैं ये 5 छोटी गलतियां, जिन्हें हम अक्सर कर देते हैं इग्नोर

घर की तरक्की रोक सकती हैं ये 5 छोटी गलतियां, जिन्हें हम अक्सर कर देते हैं इग्नोर

0
घर की तरक्की रोक सकती हैं ये 5 छोटी गलतियां, जिन्हें हम अक्सर कर देते हैं इग्नोर
सांकेतिक फोटो (AI Genearted)

Vastu Tips for Home: नया घर बनाते या सजाते समय हम इंटीरियर डिजाइनिंग और लुक पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर कुछ छोटी-छोटी वास्तु से जुड़ी बातों को भूल जाते हैं. वास्तु शास्त्र कोई जादू-टोना नहीं है, बल्कि यह घर में पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बनाए रखने का एक साइंस है.

कई बार घर में सब कुछ ठीक होने के बाद भी तनाव, पैसों की तंगी या भारीपन महसूस होता है. इसकी वजह वो छोटी गलतियां हो सकती हैं जिन्हें हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 सिंपल वास्तु टिप्स, जिन्हें ज्यादातर लोग अनजाने में नजरअंदाज (Vastu Tips for Home) कर देते हैं.

1. मुख्य दरवाजा और उसके पीछे का स्पेस

हम घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से तो बहुत सुंदर सजा लेते हैं, लेकिन उसके ठीक पीछे अक्सर चप्पल-जूतों का ढेर, कचरे का डिब्बा या फिर कपड़े टांगने का स्टैंड रख देते हैं. कई घरों में दरवाजा खोलते ही पीछे कोई भारी सामान टिका दिया जाता है जिससे दरवाजा पूरा खुल भी नहीं पाता. मुख्य द्वार से ही घर में लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. दरवाजे के पीछे कभी भी कबाड़ या डस्टबिन (Vastu Tips for Home) नहीं रखना चाहिए. 

Vastu For Gate
PC: AI Generated

2. बेडरूम में आईना की पोजीशन

ड्रेसिंग टेबल या बड़ा शीशा बेडरूम की जरूरत है, इसलिए हम उसे अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी दीवार पर टांग देते हैं. अक्सर यह आईना बेड के ठीक सामने या ऐसी जगह होता है जहाँ सोते समय शरीर का कोई हिस्सा उसमें दिखाई दे. 

वास्तु के अनुसार, सोते समय बेड पर लेटे हुए इंसान की परछाई शीशे में नहीं दिखनी चाहिए. ऐसा होने से सेहत से जुड़ी परेशानियां और मानसिक तनाव बढ़ता है. अगर आपके बेडरूम में जगह कम है और शीशा बेड के सामने ही है, तो रात को सोते समय उस पर कोई पर्दा या साफ कपड़ा डाल दें. 

3. नल से पानी का टपकना (Vastu Tips for Home)

किचन या बाथरूम का कोई नल अगर थोड़ा-बहुत टपक रहा हो, तो हम अक्सर इसे टाल देते हैं. यह हफ्तों या महीनों तक ऐसे ही चलता रहता है. वास्तु शास्त्र में पानी के टपकने को पैसों के नुकसान (Financial Loss) से जोड़कर देखा जाता है. जैसे-जैसे बूंद-बूंद पानी बहता है, वैसे ही घर की बरकत और पैसा भी बिना वजह के कामों में खर्च होने लगता है. 

Image 271
PC: AI Generated

4. बंद घड़ियां और टूटा हुआ सामान

घर की किसी दीवार पर टंगी घड़ी बंद हो गई, तो हम उसकी बैटरी बदलने में आलस कर जाते हैं. इसी तरह, क्रॉकरी का कोई कप थोड़ा सा चटक गया या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब पड़ा है, तो हम उसे ‘बाद में देखेंगे’ कहकर स्टोर रूम या अलमारी के कोने में रख देते हैं. 

बंद घड़ी सीधे तौर पर आपकी तरक्की और समय को रोक देती है. यह घर में नेगेटिविटी लाती है. वहीं टूटा या चटका हुआ सामान (चाहे वो कांच हो या बर्तन) घर के सदस्यों के बीच विवाद पैदा करता है.

Vastu
PC: AI Generated

5. उत्तर-पूर्व कोना का भारी होना

घर के उत्तर-पूर्व कोने (जिसे ईशान कोण भी कहते हैं) को हम अक्सर भारी अलमारियां, इनवर्टर, या भारी मशीनें रखने के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि कोना है तो सामान सेट हो जाएगा. 

ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना जाता है. इस दिशा का हल्का, साफ-सुथरा और खुला होना बेहद जरूरी (Vastu Tips for Home) है. यहां भारी सामान रखने से घर के मुखिया के करियर में रुकावटें आती हैं और घर का माहौल भारी रहता है.

यह भी पढ़ें: पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानें क्या रखना माना जाता है शुभ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel