[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style होली के दिन करें ये 5 आसान उपाय, पैसों की कमी को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं ये वास्तु टिप्स

होली के दिन करें ये 5 आसान उपाय, पैसों की कमी को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं ये वास्तु टिप्स

0
होली के दिन करें ये 5 आसान उपाय, पैसों की कमी को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं ये वास्तु टिप्स
होली के लिए वास्तु के उपाय AI image

वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो जीवन में काफी सुखद और समृद्धि लाने वाले बदलाव आ सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में होली के त्यौहार को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. होली के त्यौहार को रंगों, खुशियों और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है. मान्यताओं पर जाएं तो यह दिन निगेटिव एनर्जी को खत्म करके जीवन में नयी शुरुआत करने के लिए सबसे शुभ समय साबित हो सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको होली के दिन किये जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो आपके जीवन से पैसों से जुड़ी हर तरह की समस्याएं खत्म हो जाती है और साथ ही पैसों के आने के लिए नए रास्ते भी खुल जाते हैं. तो चलिए इन आसान वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

होलिका दहन के समय करें ये उपाय

होलिका दहन को हमेशा से ही बुराई पर अच्छाई की जीत की तरह देखा जाता रहा है. ऐसे में आपको इस दिन एक नारियल, थोड़ा सा गुड़ और काले तिल को अग्नि देव को चढ़ाना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से जीवन में आ रही हर तरह की पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और साथ ही अटका हुआ पैसा भी आपको वापिस मिलता है.

यह भी पढ़ें: इस रंग से खेली होली तो खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, रंगों से खेलने से पहले जान लें ये खास वास्तु टिप्स

पैसे बढ़ाने के लिए करें ये छोटा उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन सुबह के समय आपको घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप अपने घर में गंदगी और बेकार की चीजें रखते हैं तो घर में निगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है. ऐसा होने की वजह से भी आपके हाथों में पैसा नहीं टिकता है. आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि घर की सफाई के बाद उत्तर दिशा में एक हरे रंग का पौधा या फिर पानी से भरा पात्र जरूर रख दें. ऐसा करने से आपके जीवन में हर दिशा से पैसों का आना शुरू हो जाता है.

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन शाम के समय घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए. पूजा के दौरान हल्दी, चावल और गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है. यह छोटा सा उपाय घर में पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली लाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: होली के दिन घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों और सुख-समृद्धि की कमी

तिजोरी के लिए खास उपाय

अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं, तो होली के दिन एक लाल कपड़े में हल्दी की गांठ या फिर चावल के कुछ दाने बांधकर तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर रख दें. जब आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपके पैसे बचना शुरू होते हैं और साथ ही बेवजह के खर्चों से भी आपको छुटकारा मिलता है.

पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने का आसान तरीका

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो होली के दिन घर में नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा शुभ होता है. इसके लिए आपको घर के मंदिर या फिर मुख्य स्थान पर थोड़ा सा गुलाल भी रखना चाहिए ताकि पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती रहे और घर का माहौल भी अच्छा रहे.

यह भी पढ़ें: सोने से पहले की ये 4 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि!

Previous article करौं: पांच विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का किया गया वितरण
Next article सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष प्रसंग के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel