[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: शादी-शुदा जीवन को बनाना चाहते हैं खुशहाल? अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips: शादी-शुदा जीवन को बनाना चाहते हैं खुशहाल? अपनाएं ये वास्तु टिप्स

0
Vastu Tips: शादी-शुदा जीवन को बनाना चाहते हैं खुशहाल? अपनाएं ये वास्तु टिप्स
vastu tips for married couples

Vastu Tips: कई बार वास्तु दोष होने की वजह से हमारे जीवन में कई तरह क परेशानियां आने लगती हैं. ऐसे में हम कुछ उपाय करते हैं जिनकी मदद से इन दोषों को दूर किया जा सकता है. अगर दोष वास्तु में हो तो इसका असर हमारे पारिवारिक रिश्तों में भी पड़ता है. इन दोषों की वजह से हमारी शादी-शुदा जिंदगी भी खराब हो सकती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि वास्तु दोष की वजह से आपकी शादी-शुदा जिंदगी पर कोई असर न पड़े तो यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप वास्तु से जुड़े किन बातों का ध्यान रख अपनी शादी-शुदा जिंदगी को खुशहाल रख सकते हैं.

कमरे में न रखें ये चीजें

वास्तु-शास्त्र की अगर मानें तो अगर पति-पत्नी को अपने बीच के रिश्ते को खुशहाल रखना है तो ऐसे में उन्हें अपने कमरे में हिंसक पशुओं, युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है. ऐसा होने की वजह से पति-पत्नी के बीच मतभेद और लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं. केवल यहीं नहीं आपको अपने कमरे में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते है तो रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना हो सकती है.

Also Read: Vastu Tips: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, पैसों का होगा नुकसान

कमरे में अपनाएं ये वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो विवाहित जोड़े का कमरा दक्षिण दिशा में होना शुभ होता है. केवल यहीं नहीं कमरे में आपको जितना हो सके उतना हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए. बता दें शादी-शुदा जोड़ों के लिए लकड़ी से बनाया हुए बिस्तर का इस्तेमाल सबसे शुभ माना गया है. इस बात का खास ख्याल रखें कि शादी-शुदा जोड़े सोते समय अपना सिर दक्षिण दिशा की ओर रखें.

कमरे में रखें ऐसी तस्वीरें

वास्तु-शास्त्र की अगर मानें तो शादी-शुदा कपल्स को अपने कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर रखनी चाहिए. केवल यहीं नहीं, कमरे में पशु-पक्षियों के जोड़ों की तस्वीरें रखना भी शुभ होता है. ऐसा करने से आपसी प्रेम बना रहता है. अगर आप तस्वीर लगाना चाहते हैं तो इसे पश्चिन दिशा में लगा सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: बाथरूम में की गयी ये गलतियां पड़ेंगी भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

Previous article Crew Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई करीना कपूर की फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन
Next article West Bengal Breaking News : ममता बनर्जी ने कहा, पूरे देश के लोगों को जेल में डाल दो
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel