[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style भोजन करते समय इन 4 बातों का रखें खास ख्याल, सही तरीका ला सकता है घर में सुख-समृद्धि

भोजन करते समय इन 4 बातों का रखें खास ख्याल, सही तरीका ला सकता है घर में सुख-समृद्धि

0
भोजन करते समय इन 4 बातों का रखें खास ख्याल, सही तरीका ला सकता है घर में सुख-समृद्धि
भोजन करते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए AI image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए, तो उसके परिणाम उतने ही निगेटिव भी हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में भोजन करने के समय को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. माना जाता है कि हम जगह और तरीके से भोजन करते हैं, उसका सीधा असर हमारे सेहत, मन और घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है. ऐसे में अगर आप खाना खाते समय कुछ आसान वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो परिवार में पॉजिटिव एनर्जी के साथ सुख-शांति भी बनी रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पालन से आपने जीवन में देखते ही देखते सुख-समृद्धि बढ़ने लगेगी. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

सही दिशा में बैठकर करें भोजन

भोजन करते समय सही दिशा का ख्याल रखना आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है. मान्यता है कि अगर आप भोजन करते समय पूर्व या फिर उत्तर दिशा की तरफ अपना मुंह करके बैठते हैं, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा शुभ होते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर को पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और साथ ही आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है. वहीं, आपको कभी भी भोजन करते अपना मुख दक्षिण दिशा की तरफ नहीं करके रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके जीवन में निगेटिव एनर्जी और आलस बढ़ने लगती है.

यह भी पढ़ें: रात में इन चीजों को खुला छोड़ना पड़ सकता है भारी, घर में बढ़ सकती हैं निगेटिव एनर्जी और परेशानियां

जमीन पर बैठकर खाना होता है फायदेमंद

पुराने समय में लोग जब भोजन करने के लिए हमेशा ही जमीन पर बैठते थे. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो यह उपाय आज के समय में भी उतना ही अच्छा होता है. जब आप जमीन में बैठकर भोजन करते हैं, तो आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और साथ ही भोजन को आराम से पचाने में भी मदद करता है. जब आप जमीन में बैठकर भोजन करते हैं तो आपके शरीर को आराम मिलता है और साथ ही मन भी शांत ही जाता है.

भोजन करते समय मन को रखें शांत

जब आप भोजन कर रहे होते हैं, तो आपका मन शांत होना चाहिए और साथ ही उसमें पॉजिटिव चीजें भी चलनी चाहिए. गुस्से, स्ट्रेस या फिर बहस के माहौल में आपको कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए. इस तरह के माहौल में भोजन करना कभी भी शुभ नहीं माना जाता है. अगर आप ऐसे माहौल में भोजन करने बैठ रहे हैं तो आपके शरीर को भोजन का पूरा फायदा कभी नहीं मिलेगा. अगर आप भोजन करने बैठ रहे हैं तो टीवी, स्मार्टफोन या फिर किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें.

भोजन की थाली का रखें खास ख्याल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप जिस थाली में भोजन करने बैठे हैं वह हमेशा ही साफ और व्यवस्थित होनी चाहिए. अगर आप इस बात का ख्याल रख लेते हैं, तो आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है. आपको भोजन का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उसे सलीके से परोसना भी चाहिए. इसके अलावा भोजन करने से पहले आपको भगवान को धन्यवाद भी कहना चाहिए. यह छोटा सा उपाय आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होने देता है और साथ ही सुख-समृद्धि को भी बरकरार रखता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Shastra Secrets: अमीरों के घर में छुपे हैं वास्तु के ये 5 रहस्य, कम मेहनत में ज्यादा तरक्की का असली सीक्रेट

Previous article जब तक मांगें पूरी नहीं होगी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी
Next article फूलो-झानो डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का नया मंच : डीसी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel