[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की

0
Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की
AI generated image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे फूलों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें हमें गलती से भी अपने घर के मुख्य द्वार पर नहीं उगाना चाहिए. जो भी इन फूलों को घर के मुख्य द्वार के पास लगाता है वह लाख कोशिशों के बावजूद भी जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाता है. तो चलिए इन फूलों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मुख्य द्वार पर न लगाएं रजनीगंधा

अगर आप रजनीगंधा को घर के मुख्य द्वार के पास सिर्फ इसलिए लगाते हैं क्योंकि उसमें से काफी ज्यादा मनमोहक खुशबू आती है, तो आपको गलती से भी ऐसा नहीं करना चाहिए. जब आप मुख्य द्वार के पास रजनीगंधा का फूल लगाते हैं तो यह सभी तरह के पॉजिटिव एनर्जी को सोख लेता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोते समय क्यों आपको तकिये के नीचे रखना चाहिए नमक? फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन जगहों पर न रखें डस्टबिन, टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

मुख्य द्वार के पास न उगाएं कैक्टस

आपको गलती से भी घर के मुख्य द्वार पर कैक्टस नहीं लगाना चाहिए. कैक्टस के पौधे को निगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है जिस वजह से मेंटल प्रॉब्लम्स, अशांति और स्ट्रेस का कारण बन सकते हैं. अगर आप मुख्य द्वार के पास कैक्टस लगाते हैं तो इससे परिवार में लड़ाई-झगड़े होने शुरू हो जाते हैं.

गेंदे के फूल को रखें मुख्य द्वार से दूर

गेंदे के फूलों का इस्तेमाल अक्सर पूजा के दौरान किया जाता है. यह पौधा भले ही कितना ही ज्यादा शुभ क्यों न हो आपको इसे घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. अगर आप इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं और यह मुरझा जाएं तो इसकी वजह से भी आप जीवन में तरक्की नहीं कर पाते हैं. कई बार गेंदे का फूल आपके जीवन में निगेटिव एनर्जी के आगमन का कारण बनता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर रखी ये चीजें बनती हैं वास्तु दोष का कारण, जानें क्या कहता है शास्त्र

मुख्य द्वार पर न लगाएं नाईट जैस्मिन

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें यह एक ऐसा फूल है जो सिर्फ रात के समय खिलता है जिस वजह से आपको इसे घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको इस तरह के किसी भी फूल को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से बचना चाहिए.

दुर्भाग्य का संकेत है ओलियेंडर का फूल

ओलियेंडर का फूल देखने में भले ही कितना भी खूबसूरत क्यों न हो लेकिन आपको इसे घर के मुख्य द्वार के पास कभी भी नहीं लगाना चाहिए. अगर आप इस जहरीले फूल को गलती से भी घर के मुख्य द्वार के पास लगाते हैं तो यह आपके भाग्य को बुरी तरह से बर्बाद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: गिफ्ट में इन चीजों को देने वाला जीता है सुख-समृद्धि से भरा हुआ जीवन, वास्तु शास्त्र में किया गया है खुलासा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर में टी पार्टी का आयोजन
Next article स्टाइलिश कपड़ा पहनने के बाद भी उड़ेगा मजाक अगर आप भी करेंगे ये 5 गलतियां, लड़कियां छपरी कहकर चिढ़ाएंगी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel