[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Vastu Tips: घर पर इस तरह से न रखें मनी प्लांट, चुटकी बजाते ही हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: घर पर इस तरह से न रखें मनी प्लांट, चुटकी बजाते ही हो जाएंगे कंगाल

0
Vastu Tips: घर पर इस तरह से न रखें मनी प्लांट, चुटकी बजाते ही हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips for Wealth: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है जब हम किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करते हैं तो ऐसे में इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, जब हम इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज करते हैं या फिर इसके अनुसार नहीं चलते हैं तो ऐसे में इसके परिणाम भी उतने की नकारात्मक हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर मनी प्लांट रखने के दौरान ध्यान में रखे जाने वाले नियमों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. बता दें अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपके जीवन पर गरीबी का साया पड़ सकता है. तो चलिए इन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

किस दिशा में रखें मनी प्लांट?

अगर आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको इसकी दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप इसे गलत दिशा पर रख देते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वह काफी नकारात्मक हो सकते हैं. अगर आप अपने घर पर मनी प्लांट रखते हैं तो ऐसे में आपको कभी भी इसे उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए. आपको अपने घर पर मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी, पैसों की भी होगी बरसात, आजमाएं वास्तु से जुड़े ये उपाय

Also Read: Vastu Tips: धन को आकर्षित करने के लिए अपनाएं जाते हैं, ये वास्तु टिप्स

शुक्रवार के दिन करें ये काम

अगर आपने अपने घर पर मनी प्लांट रखा है तो ऐसे में आपको शुक्रवार के दिन कच्चे दूध में पानी मिलाकर उसे इस पौधे पर चढ़ाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन से पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं. वहीं, अगर आप पैसों के मामले में तरक्की करना चाहते हैं तो आपको इस पौधे के नीचे तरफ के लाल धागा बांधना चाहिए. आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि आप इस पौधे को किसी और को तोहफे में न दें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन पर पैसों से जुड़ी समस्याएं आ सकती है.

ये बातें भी जाननी जरूरी

अगर आप अपने घर पर मनी प्लांट लगा रहे हैं तो इसे घर के अंदर ही लगाना शुभ माना जाता है. वहीं, अगर यह पौधा कांच के बोतल में है तो इसका पानी भी कुछ समय पर बदलते रहें. आपको इस बात की भी कोशिश करनी चाहिए कि आप इस पौधे को कभी सूखने न दें. अगर पौधे में आपको कुछ पत्तियां सूखी हुई दिखाई दें तो उन्हें तुरंत ही वहां से हटा दें. अगर मनी प्लान के बेल जमीन की तरफ बढ़ रहे हैं तो ऐसे में धागे से बांधकर उन्हें जमीन से ऊपर रखने की कोशिश करें.

Also Read: Navratri Vastu Tips: कलश स्थापना से पहले घर से हटाएं ये चीजें, मां दुर्गा को होती है अप्रिय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Travel Tips: ये खूबसूरत जगहें सनसेट और सनराइज पॉइंट के लिए है बेस्ट, जानें खासियत
Next article Samsung Galaxy M55s 5G Review: 20 हजार का फोन, गजब कैमरा, दमदार बैटरी, तगड़ी सिक्योरिटी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel