[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या घड़ी की गलत दिशा बन सकती है आपकी परेशानी की वजह? जानिए वास्तु शास्त्र का बड़ा रहस्य

क्या घड़ी की गलत दिशा बन सकती है आपकी परेशानी की वजह? जानिए वास्तु शास्त्र का बड़ा रहस्य

0
क्या घड़ी की गलत दिशा बन सकती है आपकी परेशानी की वजह? जानिए वास्तु शास्त्र का बड़ा रहस्य
घर पर घड़ी लगाने से जुड़े नियम Ai image

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में बहुत गहरा होता है. कहा जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या करते समय इसके बताए गए नियमों का सही पालन किया जाए, तो इसके परिणाम शुभ होते हैं और जीवन में समृद्धि आती है. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है, तो इसके परिणाम निगेटिव हो सकते हैं और जीवन में परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर की दीवार पर टंगी घड़ी को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं. अक्सर ऐसा होता है कि हम घड़ी को सिर्फ एक समय देखने की चीज या फिर डेकोरेटिव आइटम मानकर कमरे में कहीं पर भी लगा देते हैं, लेकिन यह काफी गलत साबित हो सकता है और साथ ही इसका काफी गहरा असर आपके जीवन की रफ्तार पर भी पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको इसे हमेशा ही एक सही दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि इसकी दिशा काफी ज्यादा मायने रखती है. मान्यताओं के अनुसार गलत दिशा में लगी घड़ी आपके घर की एनर्जी का बैलेंस भी बिगाड़ सकता है. ऐसा होने की वजह से आपके कामों में देरी, स्ट्रेस और कामों में रुकावटें बढ़ सकती है. तो चलिए घर पर घड़ी लगाने से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिनका आपको हर कीमत पर पालन करना चाहिए.

गलत दिशा में घड़ी लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो अगर आप घर पर घड़ी को गलत दिशा में लगाते हैं, तो इसकी वजह से समय की रफ्तार पर भी असर पड़ सकता है. अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो इसकी वजह से आपके कामों में देरी होने लगती है और आप सही समय पर अपने लक्ष्यों को भी हासिल नहीं कर पाते हैं. अगर आप घर पर रहते हैं तो भी आपको किसी न किसी रुकावट का सामना करना पड़ जाता है. इसके अलावा जब आप गलत दिशा में घड़ी लगा देते हैं तो इससे आपका मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ जाता है. गलत दिशा में घड़ी होने की वजह से आये दिन आपको जल्दबाजी या समय की कमी का एहसास भी होने लगता है. कई बार इसकी वजह से आपको बेवजह की चिंता और बेचैनी का भी सामना करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: किराए के घर में नहीं मिल रहा सुकून? तुरंत करें ये छोटे बदलाव, घर बन जाएगा खुशियों का ठिकाना

कौन सी दिशा में घड़ी लगाना सही होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर घड़ी को हमेशा ही पूर्व या फिर उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए. इन दिशाओं को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. इन दोनों दिशाओं को पॉजिटिव एनर्जी से जुड़ा हुआ माना जाता है. जब आप इनमें से किसी भी दिशा में घड़ी लगाते हैं तो घर में एनर्जी का फ्लो बेहतर बना रहता है और साथ ही आपके कामों में स्टेबिलिटी रहती है. वहीं, दक्षिण दिशा में अगर घड़ी लगी हुई हो तो इसे काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. इस दिशा में अगर घड़ी लगी हुई हो तो घर की एनर्जी भी बिगड़ सकती है और कामों में रुकावटें भी आने लग जाती हैं. इसके अलावा आपको पश्चिम दिशा में भी घड़ी को नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा को भी घड़ी लगाने के लिए काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है.

घर पर टूटी या बंद घड़ी रखने का असर

अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो बंद हो गयी है या फिर खराब हो गयी है, तो आपको उसे तुरंत या तो बनवा लेना चाहिए या फिर उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए. अगर आप इस तरह की घड़ी को अपने घर पर रखते हैं तो आपके जीवन में ठहराव और रुकावटें आने लगती हैं. इसके अलावा इस तरह की घड़ी आपकी तरक्की के रास्ते में रुकावट डालते हैं और साथ ही घर के माहौल को भी हैवी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी पुराने या फटे कपड़ों से घर में लगाते हैं पोछा? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका आपके जीवन पर प्रभाव

Previous article स्व गणना के लिए किया गया जागरूक
Next article आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम बना कूल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel